Friday, October 23, 2026
Latest:
newखेलछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय एकता शिविर(NIC) पश्चिम बंगाल, के लिए हुआ छत्तीसगढ़ से स्वयंसेवकों का चयन

kamrun nisha

राष्ट्रीय एकता शिविर(NIC) पश्चिम बंगाल, के लिए हुआ छत्तीसगढ़ से स्वयंसेवकों का चयन
भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना, के तहत राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 25 मई से 31 मई 2022 तक राजा एल एन खान महाविद्यालय मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल में किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व डॉ. गीता मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो प्रकोष्ट, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से कर रही है तथा दल नायक के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय से सुमित साहू का चयन हुआ साथ ही आयुष ताम्रकार ,पहेली शर्मा ,लेखनी साहू ,राशि त्रिवेदी ,तथा शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय से – नीरज ,आंचल लहरें.,भावना केवट,दीपक, लोकेश्वर, स्वयंसेवक के रूप में वहां पर छत्तीसगढ़ राज्य को प्रस्तुत करेंगे। राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन का उद्देश्य मुख्य रूप से लोगों के बीच जाति संप्रदाय एवं क्षेत्रीय भावनाओं से ऊपर उठकर देशहित एंव समाजिक सरोकार के लिए किए जा रहे कार्य के प्रति युवाओं को तैयार एवं प्रेरित किया जाना होता है ।
राष्ट्रीय एकता शिविर में सभी स्वयंसेवकों के चयनित होने पर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रोफेसर.आलोक चक्रवाल जी ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामना प्रेषित की हैं। रासेयो समन्वयक डॉ दिलीप झा एंव समस्त कार्यक्रम अधिकारीयों ने भी सभी स्वयं सेवकों की इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की हैं।