Monday, October 19, 2026
Latest:
newछत्तीसगढ़नारायणपुर

गरमाया धर्मांतरण का मुद्दा, दो गूंटो में जमकर चले पत्थर, लाठी और डंडे, रोकने गए SP का फूटा सिर…

kamrun nisha

छत्तीसगढ़ में यहाँ गरमाया धर्मांतरण का मुद्दा, दो गूंटो में जमकर चले पत्थर, लाठी और डंडे, रोकने गए SP का फूटा सिर…

आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। धर्मांतरण का विरोध कर रहे ग्रामीणों के पथराव में एसपी सदानंद के सिर पर पत्थर लगा है और वे घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। जानकारी के मुताबिक हफ्तेभर पहले नारायणपुर के एरका गांव में ईसाई समुदाय के लोग आए थे।

उन्हें गांववालों ने मार कर भगा दिया था। इसके दूसरे दिन गांव में बड़ी संख्या में समाज के लोग आए। उन्होंने गांववालों से मारपीट की। यह मामला कुछ दिन शांत रहा, फिर रविवार को ईसाई समाज के कुछ लोग फिर गांव पहुंचे और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। जब गांव वालों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट की। इसी के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे और चर्च में पथराव कर रहे थे। इस दौरान उन्हें रोकने पहुंचे एसपी पर भी पत्थर लगा और वे घायल हो गए।