वार्ड पार्षद शोभा सोनी को अपने वार्ड में झांकने की फुर्सत तक नहीं : आशीष रामटेके

राजनांदगाँव। काँग्रेस कमेटी उत्तर ब्लॉक के युवा नेता आशीष रामटेके ने वार्ड क्रमांक-17 की पार्षद शोभा सोनी पर निशाना साधते हुए कहा किए वार्ड पार्षद शोभा सोनी वार्ड के प्रति अपना उत्तरदायित्व भूल बैठी हैं और अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रही है।
कोरोना जैसी वैश्विक आपदा से देश सहित संस्कारधानी नगरी भी जूझ रही है। इस संकट की घड़ी में नगर निकाय के सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में वार्डवासियों को इस भीषण महामारी में भी राहत पहुँचाने का लगतार प्रयास कर रहें हैं, वहीं वार्ड क्रमांक-17 से निर्वाचित पार्षद शोभा सोनी को अपने वार्डवासियों की तनिक भी चिंता नही है। संकट की इस घड़ी में भी पार्षद शोभा सोनी ने वार्ड में एक बार झाँकना भी जरूरी नहीं समझा और ना ही अपने वार्डवासियों का एक बार भी हाल जानना ही जरूरी समझा। उनके इस बर्ताव से मानो ऐसा जान पड़ रहा है किए जैसे उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र से कोई लेना देना ही ना हो।
कोरोना के संक्रमण से वार्डवासियों को बचाने की बात तो दूर पार्षद शोभा सोनी ने अपने वार्ड की एक बार सूध तक नहीं ली। एक वार्ड पार्षद होने के नाते क्या उनका नैतिक दायित्व नहीं बनता किए वार्डवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने और जागरूक करने शोशल डिस्टेनसिंग का पालन कराने, सेनेटाइजर का प्रयोग, मास्ककी महत्ता आदि उपयोगी बातों को जनजागरूकता के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाकर वार्ड में इस संक्रमण को फैलने से रोकें।
कड़े शब्दों में पार्षद शोभा सोनी की आलोचना करते हुए आशीष रामटेके ने आगे कहा किए वार्ड के पार्षद होने के बावजूद भी वार्डवासियों की समस्याओं को महापौर और कलेक्टर तक पहुँचाने में भी पार्षद नाकाम रही और ना ही समस्याओं के निराकरण के लिए ही उन्होंने कभी प्रयास किया। ऐसे में अपने अधिकारों के भटकती जनता अपनी समस्याओं और फरियाद लेकर किसके पास जाए। निम्नवर्गीय और गरीब तबके के लोगो तक राशन और खाद्यान वितरण करने के लिए पात्र और अपात्र हितग्राहियों की सूची भी प्रशासन के समक्ष सौपने में ही कोई रुचि दिखाई और ना ही वार्डवासियों को किसी भी प्रकार के राहत दिलाने का ही इन्होंने कोई प्रयास किया। विपदा की इस घड़ी में वार्डवासियों का मनोबल बढ़ाने उनके बीच पहुँचकर ढाँढस बँधाने का काम भी इनसे नही हो सका।
वार्ड वासी किन-किन समस्याओं से जूझ रहें हैं। उन तक राशन सामग्रियां पहुंच भी रही है अथवा नहीं। वार्ड की गलियों और सड़कों में सेनेटाइजर का छिड़काव हुआ भी है अथवा नहीं। वार्डवासियों के पास पर्याप्त मात्रा में सेनेटाइजर और मॉस्क है भी अथवा नहीं वार्ड में कोई संक्रमित व्यक्ति तो नहीं है, बाहर के जिले और प्रदेश से कोई व्यक्ति यहां रहने आया तो नहीं है। इस बात की उन्हें कोई चिंता नहीं। आशीष रामटेके ने उनकी इस कार्यशैली को उनके निकम्मेपन की परिणीति बताया।
आशीष रामटेके ने आगे कहा कि, वार्डवासियों के सामने अब वार्ड पार्षद शोभा सोनी का असली चेहरा सामने आ चुका है। वार्डवासी उनकी कर्तव्यविमुखता को अब पहचान चुके हैं और उन्हें बाहरी बताकर कोसते भी नहीं थक रहे हैं।
