Wednesday, October 28, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने सभी से की अपील राष्ट्रीय ध्वज का करें सम्मान.

kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने सभी से की अपील राष्ट्रीय ध्वज का करें सम्मान

आजादी के 77वे अमृत उत्सव पर घर-घर तिरंगा फहराया जा रहा है झंडा फहराने से पहले झंडा को सम्मान पूर्वक फहराया जाए इस बात का ध्यान रखने को लेकर नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने सभी गणमान्य नागरिकों से अपील की है राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में जान लें ये जरूरी बातें लाखों घरों पर अब तिरंगे लहरा रहे हैं तथा यह क्रम जारी है। अचानक अब मौसमी बारिश एवं तेज हवाओं के प्रभाव व अन्य कारणों की आशंका के चलते तिरंगा को सुरक्षित रखा जा सके लोगों को जानकारी देने के साथ उनसे अपील की है कि वे राष्ट्रीय ध्वज को लेकर सभी नियम-कायदे का पालन करना चाहिए बहरहाल, बात 20X30 इंच के तिरंगों की है जो बस्तियों से लेकर आलीशान मकानों में लहरा रहे हैं। इस बार अगस्त में मौसम का रुख बदला हुआ है। लेकिन मौसम विभाग ने संभावना जरूर बताई है। ऐसे में बारिश व हवा से तिरंगे निकलकर सड़क पर आ सकते हैं। इसे लेकर लोगों का इसका खास ध्यान रखना रहना चाहिए15 अगस्त के बाद में तिरंगे को उतारकर ड्राइंग रूम में दीवाल पर कम से कम साढ़े चार फीट की ऊंचाई पर लगा लें या अगले राष्ट्रीय पर्व पर लगाने के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने इसे लेकर सभी सम्मानित नागरिकों से निवेदन की है कि जो लोग झण्डा संभालने में सक्षम नहीं हैं उन लोगों के लिए नगर पालिका जिस तरह अनंत चतुर्दशी पर गणेश विर्सजन को लेकर जोन वार, वार्ड वार मूर्ति संग्रहण या कुण्ड बनाए गए थे, उसी तर्ज पर बैकुंठपुर नगरपालिका तिरंगे के सम्मान के मद्देनजर ऐसी स्थिति से बचने के लिए वार्ड वार स्थान चिन्ह अंकित करें । लोग यहां तिरंगे को सम्मान पूर्वक संग्रहणकर जमा करेंगे और नगरपालिका बैकुंठपुर कोरिया इन तिरंगों को सुरक्षित रखने का इंतजाम करेगा या वैधानिक नष्टीकरण की प्रक्रिया अपना सकता है।