Sunday, October 18, 2026
Latest:
newछत्तीसगढ़जसपुर

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर (छ.ग.)

kamrun nisha



दिनांक 27.03.2021
”शांति एवं सौहाद्रपूर्ण तरीके से तथा कोविड-19 संक्रमण बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये होली मनायें- एस.एस.पी.जशपुर


आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जशपुर श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) द्वारा कोविड-19 (कोविड वायरस) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये आम जनता से अपील किया गया है कि पर्यावरण एवं स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये होली त्यौहार अपने निवास पर परिवार के साथ रहकर मनायें। होली त्यौहार में सोशल डिस्टेंसिंग/मास्क का उपयोग/सेनेटाईजर का उपयोग करते हुये हर्बल कलर का प्रयोग किया जाए।
होलिका दहन के समय सोसल/फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन किया जावे, एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों, ढोल नगाड़ों आदि के साथ जुलूस, रैली पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगी।
होली पर्व के दौरान हुड़दंगियों व असामाजिक तत्व पर नकेल कसने शांति व्यवस्था बनाये रखने जिला पुलिस पूरी तैयारियों में जुट गई है, शहर के प्रत्येक चैराहों पर पुलिस के जवान तैनात किये जायेंगें, एवं विभिन्न गांवों में पेट्रोलिंग पार्टी गष्त करेगी ताकि होली त्यौहार शांतिपूर्वक मनाया जा सके। होली पर्व के अवसर पर शराब/भांग पीकर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाकर सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जावेगी।
होली पर्व की आड़ में महिलाओं के साथ कोई छेड़खानी न हो इस पर विशेष निगाह रखी जावेगी। क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर विशेष निगरानी रख जावेगी। दो पहिया वाहन में तीन सवार एवं शराब पीकर वाहन चलाने के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
होली पर्व के पूर्व जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के नेतृत्व में थाना/चैकी प्रभारी द्वारा शांति समिति की बैठक लेकर समिति के सदस्यों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन करते हुये शांति एवं सौहाद्र से होली त्यौहार मनाने हेतु अपील की गई है।
जशपुर पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिये हमेशा तत्पर है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम (9479193699) एवं अपने नजदीकी थाना/चौकी में सूचना देवें।