कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची अद्यतन रखने और मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के संबंध में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

kamrun nisha


आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर जिला स्वीप कोर समिति की बैठक सम्पन्न

कोरिया 02 नवम्बर 2021/जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावड़े की अध्यक्षता में जिला स्वीप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने मतदान जागरूकता, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, विलोपित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन, एवं संशोधन के विषय मे चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को मतदाता सूची में नाम ऑनलाइन नाम जोड़ने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों का नाम सूची में जोड़ने के लिए कहा। कोयलांचल क्षेत्रों में मतदाता सूची को अद्यतन करने हेतु पलायन, प्रवासी व मृत मतदाताओ का नाम विलोपित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कार्यालयों से जारी होने वाले सभी पत्रों में स्वीप विषयक स्लोगन की पंच लाइन के साथ पत्र जारी करें। प्रचार-प्रसार के लिए स्लोगन को बैंक की आहरण पर्ची, जमा पर्ची, अस्पताल के ओ.पी.डी. पर्ची, बिजली विभाग के बिल पर्ची में शामिल किया जाए। स्वीप के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्ट ऑफिस, बैंक, कोयला खदान, महाविद्यालय, निजी विद्यालय, व्यापारिक वाणिज्यिक संस्थाओं में होर्डिंग्स लगाए जाए। नगरीय निकायों में वाहनों के माध्यम से स्वीप के ऑडियो सन्देश एवं गीत का प्रसारण किया जाए। स्थानीय टीवी चौनल के द्वारा मतदाता जागरूकता के चित्रात्मक संदेश का टेलीकास्ट भी किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.