Saturday, October 17, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2021 नाम निर्देशन की प्रक्रिया ऑनलाइन भी की जा सकती है सम्पन्न, सीएससी सेंटर चिन्हित

kamrun nisha


कोरिया 02 दिसम्बर 2021/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2021 अंतर्गत नाम निर्देशन की प्रक्रिया ऑनलाइन भी सम्पन्न की जा सकती है। नाम निर्देशन पत्र लेने एवं जमा करने की अंतिम तिथि कल 3 दिसंबर को निर्धारित की गई है। नगरपालिका परिषद बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन के लिए सीएससी सेंटर चिन्हित कर उन्हें नाम निर्देशन पत्र ऑनलाईन जमा करने में अभिकर्ताओं के सहयोग हेतु प्रशिक्षित किया गया है।
नाम निर्देशन पत्र ऑनलाईन जमा करने के लिए नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में फब्वारा चौक वार्ड नंबर 13 स्थित हेल्पलाईन कम्यूनिकेशन, घड़ी चौक स्थित स्टूडेंट प्वाइंट, ओडगी नाका एसबीआई एटीएम के समीपस्थ ऑनलाईन साल्यूशन शॉप व महलपारा रोड चिरमिरी चौक स्थित इंटरनेट गैलरी एण्ड मोबाइल तथा नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा में पोस्ट ऑफिस लाईन चरचा महमूद किराना स्टोर के समीप दिलेश्वर शूर्यवंशी, रेलवे गेट के पास को-ऑपरेटिव बैंक के सामने आई टी कम्प्यूटर, हनुमान मंदिर के सामने मेन रोड चरचा स्थित तिवारी ऑनलाईन साल्यूशन व राजीव गांधी चौक चरचा स्थित रविश कुमार नामक सीएससी सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के 20 वार्ड एवं नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के 15 वार्ड के लिए निर्वाचन होगा।