नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 मतदान दलों का प्रशिक्षण 12 दिसम्बर को
kamrun nisha
कोरिया 06 दिसम्बर 2021/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर एवं प्रशिक्षण प्रभारी ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 अंतर्गत निर्वाचन सम्पन्न कराए जाने हेतु मतदान दलों को प्रशिक्षण देने के लिए कुशल प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर दी है। जिसके अनुसार नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के मतदान दलों को प्रशिक्षण देने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एमआईएस प्रशासक श्री विनय मोहन भट्ट, माध्यमिक शाला बंजारीडांड के प्रधानपाठक श्री शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, शासकीय हाई स्कूल कोथारी के प्राचार्य श्री श्रीकान्त लान्जेवार एवं शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय हल्दीबाडी के व्याख्याता श्री चन्दन दत्ता तथा नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के मतदान दलों को प्रशिक्षण देने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोमनहिल के प्राचार्य श्री के.एस.तिवारी, कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय चिरमिरी के प्राचार्य श्री वेद प्रकाश मिश्रा, विकासखण्ड परियोजना अधिकारी सोनहत श्री के.के.गुप्ता एवं शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बड़ाबाजार के व्याख्याता श्री जगदीश सिंह को दायित्व सौंपा गया है।
वहीं माध्यमिक शाला परिहत के शिक्षक श्री विरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारा के व्याख्याता श्री महेश शिवहरे को आरक्षित रखा गया है। उन्होंने नियुक्त कुशल प्रशिक्षकों को सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल रामपुर बैकुण्ठपुर में कल 12 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10.30 बजे उपस्थित होकर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं।
