11 एवं 12 दिसम्बर को होगा खण्ड स्तरीय युवा उत्सव 2021 का आयोजन कलेक्टर श्याम धावड़े के मार्गदर्शन मे

kamrun nisha


14 से 40 वर्ष समूह एवं 40 वर्ष से अधिक आयु समूह के महिला एवं पुरूष ले सकते हैं भाग
कोरिया 09 दिसम्बर 2021/ कलेक्टर श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले में खण्ड स्तरीय युवा उत्सव 2021 का आयोजन किया जा रहा है। इस युवा उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिसमें 14 से 40 वर्ष समूह एवं 40 वर्ष से अधिक आयु समूह के महिला एवं पुरूष प्रतिभागी हो सकते हैं। प्रतिभागियों का पंजीयन निःशुल्क है।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बैकुंठपुर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिले में खण्ड स्तरीय युवा उत्सव 2021 का आयोजन किया जाना है। यह आयोजन 11 एवं 12 दिसम्बर को मानस भवन बैकुंठपुर में किया जाएगा। युवा उत्सव में लोक नृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक, एकल शास्त्रीय वादन ( हिंदुस्तानी एवं कर्नाटक), एकल वाद्य वादन (शास्त्रीय वादन), हारमोनियम (सुगम वादन), गिटार वादन, शास्त्रीय नृत्य, तात्कालिक भाषण, भौंरा(लटट्टू), चित्रकला, कबड्डी एवं खो-खो जैसी विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.