newकोरियाछत्तीसगढ़

सांसद ज्योत्सना महंत के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया रोड शो/रोड शो के दौरान न तो आमसभा हुई और न ही जनसंपर्क,,/भाजपा अंदर ही अंदर विरोधियों को मनाने में सफल हो रही

kamrun nisha

सांसद ज्योत्सना महंत के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया रोड शो

Niraj gupta चर्चा कॉलरी…….. 20 दिसंबर को होने वाले नगर पालिका शिवपुर निकाय चुनाव मतदान के लिए दोनों ही मुख्य राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा के द्वारा जोर शोर से प्रचार प्रसार करने की कवायद की जा रही है कड़ी में शनिवार के दिन क्षेत्रीय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत अंबिका सिंह देव संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन क्षेत्रीय विधायक बैकुंठपुर के नेतृत्व में बैकुंठपुर व चर्चा में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करते हुए रोड शो किया गया इस दौरान न तो बैकुंठपुर में और ना ही चर्चा में कोई आम सभा की गई और न हीं जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की गई ऐसी स्थिति में महज रोड शो से कांग्रेस को कितना लाभ पहुंचेगा यह बता पाना फिलहाल असंभव है रोड शो व पार्टी के प्रचार की कड़ी में कई ऐसे मंत्री नेता भी चर्चा पहुंच रहे हैं जो आज तक कभी नहीं आए थे और पहली बार आ रहे हैं ऐसे चेहरे से कितना असर पड़ेगा यह तो भविष्य के गर्त में है नगर पालिका शिवपुर चुनाव के 15 वार्डों के लिए 57 प्रत्याशी चुनावी समर में थे किंतु बाद में इनमें से कुछ लोगों ने पार्टी के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया वर्तमान में नगर पालिका शिवपुर चर्चा के वार्ड क्रमांक 4 ,8, 9 ,11 ,12 ,13 में सीधे कांग्रेस व बीजेपी के पार्षदों की टक्कर है वहीं कई अन्य वार्डों में निर्दलीय पूरा समीकरण बिगाड़ रहे हैं
कांग्रेस के विपरीत भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्डों में जा जाकर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जा रही है वाह मतदाताओं से निवेदन किया जा रहा है पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावली भाजपा नेता अनुराग सिंह देव के द्वारा सघन जनसंपर्क किया गया जिसकी वजह से उनके कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह आया है और वह पार्टी के प्रचार प्रसार में लग गए हैं वही कांग्रेश की स्थिति सक्षम नेतृत्व क्या भाव में पिछड़ी नजर आ रही है जिस प्रकार सेना तैयार रहती है किंतु सेनापति नहीं रहता तब वह सेना बिखर जाती है यही स्थिति चर्चा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है

सुनियोजित रणनीति के तहत भाजपा के द्वारा वार्ड क्रमांक 8 के भाजपा से विरोध करने वाले प्रत्याशी को मना लिया गया जिसकी वजह से अब वहां भाजपा की सीधी टक्कर कांग्रेसी है इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 7 में जी कांग्रेश से नाराज एक महिला जनप्रतिनिधि को भाजपा संगठन के द्वारा अपने पक्ष में कर लिया गया है जिसकी वजह से वहां भी भाजपा की स्थिति स्थिति बेहतर होने की पूर्ण संभावना है वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह चुनाव मैदान में थे जहां पर उन्हीं के बहुत ही खास कार्यकर्ता के द्वारा अपना नामांकन कराया गया था किंतु यहां पर भी भाजपा ने बाजी मारते हुए उस कार्यकर्ता को मना लिया जिसकी वजह से भाजपा की सीधी टक्कर अब कांग्रेस से होगी कुछ अन्य वार्डों में भी भाजपा नेतृत्व अंदर ही अंदर सेटलमेंट करने की प्रक्रिया में लगा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *