कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतदान सामग्री के साथ मतदान दल पहुंचेंगे केंद्रों में, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन का लक्ष्य बैकुण्ठपुर के 14080 और शिवपुर-चरचा में 12335 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
kamrun nisha


20 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से होगा मतदान
कोरिया, 19 दिसम्बर 2021/ नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केंद्रों और शिवपुर-चरचा के 15 वार्डों के लिए 19 मतदान केन्द्रों में 20 दिसम्बर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के 20 वार्डों के लिए कुल 14080 मतदाता एवं नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के 15 वार्डों के लिए कुल 12335 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री श्याम धावड़े के निर्देशन में मतदान से पूर्व दिन पर मतदान दलों को मतपेटी, मतपत्र सहित आवश्यक सामग्री का सामग्री वितरण प्रभारियों के चार काउंटर के माध्यम से वितरण किया गया। सामग्री वितरण के बाद मतदान दलों को मतदान केंद्रों में कोविड अप्रोप्रियट बिहेवियर का पालन करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मतदान केंद्रों में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस जवानों को भी ज़रूरी एहतियात के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए। समस्त तैयारियों के बाद मतदान दलों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लक्ष्य के साथ रवाना किया गया।
नगरपालिका परिषद बैकुन्ठपुर में कुल 20 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं जिसमें 13 मतदान केन्द्र संवेदनशील एवं 07 मतदान केन्द्र अतिसंवेदनशील की श्रेणी है। नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा में 19 मतदान केन्द्र बनाये गये है, जिसमें सभी 19 मतदान केन्द्र संवेदनशील की श्रेणी है।
बैकुण्ठपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 01 शिवाजी वार्ड में कुल 986 मतदाता, वार्ड क्रमांक 02 सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड में 582, वार्ड क्रमांक 03 भगत सिंह वार्ड में 744, वार्ड क्रमांक 04 विवेकानन्द वार्ड में 601, वार्ड क्रमांक 05 महात्मा गांधी वार्ड में 842, वार्ड क्रमांक 06 गुरूनानक वार्ड में 608, वार्ड क्रमांक 07 राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में 823, वार्ड क्रमांक 08 में अम्बेडकर वार्ड में 594, वार्ड क्रमांक 09 महाराणा प्रताप वार्ड में 897, वार्ड क्रमांक 10 चन्द्रशेखर वार्ड में 666, वार्ड क्रमांक 11 मौलाना अब्दुल वार्ड में 683, वार्ड क्रमांक 12 सुभाष चन्द्र बोस वार्ड में 723, वार्ड क्रमांक 13 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड 591, वार्ड क्रमांक 14 लोक मान्य तिलक वार्ड में 444, वार्ड क्रमांक 15 एस.ई.सी.एल वार्ड में 416, वार्ड क्रमांक 16 पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड में 1071, वार्ड क्रमांक 17 शहीद वीर नारायण वार्ड में 508, वार्ड क्रमांक 18 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड में 878, वार्ड क्रमांक 19 मदन मोहन मालवीय वार्ड में 795 एवं वार्ड क्रमांक 20 राजा राममोहन राय वार्ड में कुल 628 मतदाता शामिल है।
नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरवा के वार्ड क्रमांक 01 डॉ.अम्बेडकर वार्ड में 915, वार्ड क्रमांक 02 महाराणा प्रताप वार्ड में 1261, वार्ड क्रमांक 03 स्वामी विवेकानंद वार्ड में 1151, वार्ड क्रमांक 04 सुभाष चन्द्र बोस वार्ड में 1037, वार्ड क्रमांक 05 शहीद भगत सिंह वार्ड में 610, वार्ड क्रमांक 06 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में 997, वार्ड क्रमांक 07 बाल गंगाधर तिलक वार्ड में 869, वार्ड क्रमांक 08 महात्मा गांधी वार्ड में 641, वार्ड क्रमांक 09 लाला लाजपत राय वार्ड में 645, वार्ड क्रमांक 10 पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड में 646, वार्ड क्रमांक 11 मौलाना अब्दुल कलाम वार्ड में 581, वार्ड क्रमांक 12 सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड में 615, वार्ड क्रमांक 13 चन्द्रशेखर वार्ड में 862, वार्ड क्रमांक 14 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में 685 एवं वार्ड क्रमांक 15 डॉ.राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में कुल 820 मतदाता शामिल है।
