स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन का लक्ष्य
बुजुर्ग और युवा सभी पहुंचे मतदान करने, दिव्यांगजनों ने भी दिखाई सक्रियता कलेक्टर और एसपी रहे लगातार राउंड पर, दोनों नगरीय निकायों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

kamrun nisha

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन का लक्ष्य
बुजुर्ग और युवा सभी पहुंचे मतदान करने, दिव्यांगजनों ने भी दिखाई सक्रियता
कलेक्टर और एसपी रहे लगातार राउंड पर, दोनों नगरीय निकायों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
156 मतदान अधिकारी-कर्मचारी, 117 सुरक्षाकर्मी 4 सेक्टर ऑफिसर, 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मतदान की मतदान ड्यूटी
जिला प्रशासन के वैक्सीनेशन अभियान में भी लोगों ने उत्साह से लिया भाग


कोरिया 20 दिसम्बर 2021/ नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा के 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केंद्रों और शिवपुर-चरचा के 15 वार्डों के लिए 19 मतदान केन्द्रों में 20 दिसम्बर को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

बुजुर्ग और युवा सभी पहुंचे मतदान करने, दिव्यांगजनों ने भी दिखाई सक्रियता-
मतदान के लिए निर्धारित समय प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचे। ठंड के कारण सुबह थोड़ी गति धीमी रही पर दिन चढ़ते ही लोगों की कतारें मतदान केंद्रों में लगने लगी। लोकतंत्र के पावन पर्व पर 93 वर्षीय श्रीमती बबीया देवी नगरपालिका शिवपुर-चरचा में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय सहभागी बनी। मतदान करने में दिव्यांगजनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिव्यांगजनों की मदद के लिए मतदान केंद्रों में रैंप तैयार किये गए और व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई जिससे उन्हें मतदान करने में दिक्कत ना हो।

कलेक्टर और एसपी रहे लगातार राउंड पर, दोनों नगरीय निकायों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण-
कलेक्टर श्री श्याम धावड़े और पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने नगरपालिका बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों में समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर-एसपी ने सुरक्षा के मद्देनज़र आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत भी साथ रहे। कलेक्टर श्री धावड़े ने कोविड टीकाकरण अभियान के तहत टीकाकरण टीम से भी चर्चा की और टीकाकरण की जानकारी ली। वार्ड क्रमांक 09 महाराणा प्रताप वार्ड में मतदान करने आये एक बुजुर्ग ने अपने वोट के साथ लोकतंत्र को मजबूत करने में भाग लिया और इसके बाद कोविड 19 से सुरक्षा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मतदान केंद्रों के पास बने वैक्सीनेशन स्टाल में पहला डोज़ का टीकाकरण भी करवाया। कलेक्टर ने उन्हें समय अवधि पूरी होने पर द्वितीय डोज़ करवाने प्रोत्साहित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published.