newकोरियाछत्तीसगढ़

खेलकूद के आयोजन से होता युवाओं का सर्वांगीण विकास -देवेन्द्र तिवारी

kamrun nisha

बैकुण्ठपुर- बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम भखार, आमापारा में डाउन टाउन एप्सी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिपं सदस्य देवेन्द्र तिवारी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच कैलाशपुर एवं केनापारा के मध्य खेला गया। कैलाशपुर की टीम इस मैच में विजयी रही। श्री तिवारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे खेलकूद आयोजनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा सदैव क्रीड़ा व सांस्कृतिक कार्यक्रम बिना किसी शासकीय सहयोग के किये जाते हैं। ये आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेलकूद के आयोजन से बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के साथ जीवन में अनुशासन की भावना जागृत होती है।


प्रतियोगिता में आईटी सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तीरथ राजवाड़े, भाजयुमो जिला महामंत्री शारदा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े, तनवीर अहमद मौजूद रहे। प्रिंट मीडिया से के के वैष्णव, महामंत्री संजय मानिकपुरी,सरपंच राकेश कुमार एवं डाउन टाउन फुटबॉल कमेटी आमा पारा ग्राम पंचायत चारपारा के प्लेग्राउंड भखार में आयोजक कर्ता फुलेश्वरी मोहित पैकरा सरपंच अमापारा ,चंद्रप्रकाश सरपंच चारपारा राकेश कुमार पैकरा सरपंच प्रतिनिधि, कृष्ण कुमार वैष्णव ग्राम पंचायत बड़गांव श्याम बिहारी पैकरा सरपंच पतरापाली संजय चिकन जूरी मोदीपारा मंच संचालन कमेंट्री,पारस नाथ राजवाड़े, संजीव , योगेंद्र, अरुण महेंद्र दीपक दास ,भीम ,सत्यम , राहुल , विकास, अर्जुन, विकेश, देवत, मोतीलाल, राजू रजवाड़े , आमापारा, बंटी राज, तुला , एवं समस्त ग्राम पंचायत अमापारा,चारपारा ,बड़गांव ,पतरापाली, के ग्रामवासी के सहयोग से यह प्रतियोगिता चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *