मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सैकड़ो लोगो ने ली कांग्रेस की सदस्यता,संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव
kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर ,, संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव के द्वारा बताया गया मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सैकड़ो लोगो ने ली कांग्रेस की सदस्यता,
प्रदेश में कांग्रेस की लोककल्याणकारी योजनाओ से प्रभावित होकर बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के भण्डारपारा,करिलधोवा,सलबा,मचबंधा,बकिरा,सलका के सैकड़ो महिलाओ एवं पुरुषों ने आज काँग्रेस की सदस्यता ली,
सभी ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश में काँग्रेस सरकार आने के बाद जो योजनाये शुरू की गई है, उससे प्रदेश के सभी वर्गों को फायदा हो रहा है,
एवं प्रदेशवासियो की स्थिती भी पहले से बेहतर हो रही है,
संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने उन्हें तिरंगा पट्टा पहना कर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई, इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नजीर अजहर जी भी उपस्थित रहे,

