कलेक्टर पहुंचे नवीन गौठान मझगवां, गौठान व चारागाह विकास का किया निरीक्षणबैकुंठपुर में बड़े पैमाने पर एलोवेरा का होगा उत्पादन लगभग 35 एकड़ में रूरल इंडस्ट्री पार्क स्थापित करने दाल मिल, स्लीपर, एलईडी बल्ब निर्माण, पेवर ब्लॉक और ईंट निर्माण की कार्ययोजना
kamrun nisha

कलेक्टर पहुंचे नवीन गौठान मझगवां, गौठान व चारागाह विकास का किया निरीक्षण
बैकुंठपुर में बड़े पैमाने पर एलोवेरा का होगा उत्पादन
लगभग 35 एकड़ में रूरल इंडस्ट्री पार्क स्थापित करने दाल मिल, स्लीपर, एलईडी बल्ब निर्माण, पेवर ब्लॉक और ईंट निर्माण की कार्ययोजना
पपीता उत्पादन के साथ मखाना व बतख पालन की गतिविधियों की कार्ययोजना भी तैयार
कोरिया 31 जनवरी 2022/ कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने विकासखण्ड बैकुंठपुर के अंतर्गत नवीन गौठान मझगवां में गोबर खरीदी एवं सुपर कम्पोस्ट निर्माण का जायजा लिया। यहां अब तक 328 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है।

लगभग 35 एकड़ में गौठान निर्माण, चारागाह विकास, रूरल इंडस्ट्री पार्क स्थापित करने दाल मिल, स्लीपर, एलईडी बल्ब निर्माण, पेवर ब्लॉक और ईंट निर्माण, लेमन ग्रास उत्पादन, सामुदायिक बाड़ी विकास, एलोवेरा एवं पपीता उत्पादन की गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार की गयी है। गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के साथ-साथ मशरूम उत्पादन एवं मुर्गी पालन केंद्र भी तैयार किया जाना प्रस्तावित है।
कलेक्टर शर्मा ने पूरी कार्ययोजना से अवगत होते हुए कहा कि यहां आदर्श गौठान स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने विभिन्न तरह के प्लांटेशन के सफलता के सिंचाई के स्रोतों का भी जायजा लिया। गौठान के नजदीक दो तालाब भी मनरेगा के माध्यम से तैयार किये गए हैं जहां मखाना उत्पादन एवं बतख पालन किया जाएगा। इसके साथ ही समूह के माध्यम से ही 3 से 4 एकड़ में सब्जी उत्पादन किया जाएगा।
बैकुंठपुर में बड़े पैमाने पर एलोवेरा का होगा उत्पादन-
कलेक्टर शर्मा ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से एलोवेरा के उत्पादन की विस्तार से जानकारी ली। गौठान के नजदीक ही लगभग 5 एकड़ में एलोवेरा उत्पादन किये जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। जिसके अंतर्गत आगामी 10 दिनों के भीतर ही प्लांटेशन किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि एलोवेरा के औषधीय गुण सर्वविदित हैं। इसके उत्पादन से रोजगार के नवीन रास्ते खुलेंगे। एलोवेरा से शुद्ध जेल निष्कासित किया जाएगा। कलेक्टर शर्मा ने इसके लिए एक्सट्रैक्शन यूनिट लगाए जाने के निर्देश दिए जिससे उत्पादन शुरू होते ही जेल एवं जूस निष्कासन का काम शुरू किया जा सके।
उद्यानिकी विभाग के माध्यम से रेड लेडी पपीता की खेती और बाड़ी विकास की योजना –
गौठान क्षेत्र के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग के माध्यम 7 एकड़ में पपीता की रेड लेडी वैरायटी की खेती की जाएगी। इसके साथ ही 3 से 4 एकड़ में बाड़ी विकास करते हुए सब्जी उत्पादन किया जायेगा। समूह के माध्यम से रोजगार मूलक गतिविधि के रूप में सब्जी उत्पादन से समूह को आय का अतिरिक्त साधन मिलेगा एवं ग्रामीण क्षेत्र व स्थानीय बाज़ार में सब्जी की आपूर्ति की जा सकेगी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कृषि, उद्यानिकी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी, गौठान समिति के सदस्य एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।
