राजस्व कर्मी हड़ताल पर जिले भर में राजस्व न्यायालयीन का कार्य प्रभावितत,, हसीलदार मनहरण सिंह राठिया के अनुसार कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से प्रकरण की जानकारी दी गई ।

kamrun nisha

राजस्व कर्मी हड़ताल पर
जिले भर में राजस्व न्यायालयीन का कार्य प्रभावित

जिला कोरिया बैकुंठपुर : रायगढ़ जिले में तहसीलदार एवं राजस्व अमले के साथ हुवे दुर्व्यहवार के मामले कोरिया जिले के राजस्व कर्मचारियों व अधिकारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने से जिले भर के न्यायालयीन कार्य ठप्प पड़ गए हैं । तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व कार्यालयीन स्टाफ के हड़ताल में जाने के कारण तहसील परिसरों में सन्नाटा पसरा हुवा है वहीं राजस्व मामले में न्यायालय का चक्कर काट रहे पक्षकारों को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । लंबित प्रकरणों पर सुनवाई कब होगी, अगली पेशी कब लगेगी, ऑनलाइन नामान्तरण, सीमांकर रिपोर्ट, राजस्व नकल संबंधित अनेक ऐसे कार्य है जो राजस्व अधिकारियों के हड़ताल में चले जाने से प्रभावित हो रहे हैं।
जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में अनुविभागीय कार्यालय के सामने कनिष्ठ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले हड़ताल में बैठे अधिकारी/कर्मचारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक हमारी समस्त मांगे पूरी नही हो जाती तथा कामकाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध प्रदान नही किये जाते तब तक यह हड़ताल चलती रहेगी । बैकुण्ठपुर तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया के अनुसार कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से प्रकरण की जानकारी दी गई । आज हड़ताल के चौथा दिन धरना स्थल पर तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया, तहसीलदार पटना भीष्म पटेल, नायब तहसीलदार भुनेश्वर टोप्पो व नीलिमा लकड़ा, राजस्व निरीक्षक साहेबलाल टंडन, रमेश भगत, तथा एस डी एम व तहसील आफिस का समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।

आपको बता दें कि हड़ताल का चौथा दिन भूखे प्यासे बैठे हुए हैं हड़ताल पर शासन प्रशासन जिला प्रशासन सुध बुध नहीं ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.