कलेक्टर श्री सिंह के हाथों मिला कुपोशित बच्ची पिंकी के पिता को राशन का पैकेट

कोरिया 04 अप्रैल 2020/ कलेक्टर श्री सिंह ने आज स्वयं जिले के विकासखंड बैकुण्ठपुर के ग्राम बुडार के आंगनबाडी केंद्र अनिहापारा में दर्ज 2 वर्श 5 माह की कुपोशित बच्ची पिंकी के घर पहुंचकर उसके पिता को राषन का पैकेट प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने बच्ची का हाल चाल जाना और उसके पोशण स्तर में हो रहे सुधार की जानकारी ली। उन्होंने बताया राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी पत्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु लागू लॉकडाउन अवधि में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत पोषण आहार वितरण किये जाने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं। जिसके परिपालन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत चिन्हांकित हितग्राहियों को सूखा राशन प्रदाय किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिले में 06 माह से 03 वर्ष के सभी 4982 कुपोशित बच्चों को आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा घर घर जाकर सूखा राषन का वितरण किया जा रहा है। जिसमें 06 माह से 03 वर्ष के बच्चों के लिए निर्धारित मीनू में चावल 800 ग्राम, मूंगदाल 100 ग्राम, रसेदार सब्जी – सोयाबीन बड़ी/चना 100-100 ग्राम तथा फोर्टिफाईट तेल व मसाला 100-100 ग्राम की मात्रा में शामिल है। इस दौरान कलेक्टर ने सोशल डिसटेंसिंग का पालन करने, बार बार साबून से हाथ धोने, बाहर न निकलने, भीड भाड वाली जगहों पर न जाने सहित एहतियात बरतते हुए अन्य सभी सावधानियों का पूर्ण गंभीरता से पालन करने की समझाईष दी। इस अवसर पर एसडीएम श्री ए एस पैकरा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
