कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी, 6 जून तक ले सकेंगे प्रवेश*

kamrun nisha

कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी, 6 जून तक ले सकेंगे प्रवेश*

कोरिया 31 मई 2022/आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वी में विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु रिक्त सीट की पूर्ति के लिए पूर्व में जारी मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची के वरियताक्रम अनुसार विद्यार्थियों को प्रवेश दिये जाने हेतु चयन सूची जारी की गई है। सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालयों के कार्यालयीन सूचना पटल पर किया जा सकता है। उन्होनें बताया कि चयनित विद्यार्थी 6 जून 2022 तक आवश्यक दस्तावेजों जैसे 5वी उत्तीर्ण की अंकसूची, मूल निवास प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण, आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति के साथ सम्बन्धित विद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे तथा विद्यार्थियों को जिला चिकित्सालय बोर्ड का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रवेश के 15 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.