ग्रामीण ने अटल चौक पर ही बना लिया घर, शासन प्रशासन का नही है डर।
kamrun nisha

ग्रामीण ने अटल चौक पर ही बना लिया घर, शासन प्रशासन का नही है डर।
कोरिया जिले के भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटाडोल में एक ग्रामीण ने दबंगई दिखाते हुए अटल चौक पर ही अतिक्रमण करके अपने घर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है ऐसा नहीं है की गांव के लोगों ने उसे मना नहीं किया लेकिन बिना किसी डर के उसका यह अभियान जारी रहा और उसने अटल चौक पर ही अपना घर बना लिया..
आपको बता दें कोरिया जिले के वनांचल क्षेत्र के
कोटाडोल के मुख्य चौराहे पर अटल चौक बनाया गया था जिस पर एक व्यक्ति के द्वारा अतिक्रमण कर वहां पर अपना घर निर्माण कर दिया गया लेकिन किसी भी शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों की नजर उस पर नहीं पड़ी जिससे कि अटल चौक पर कब्जा करने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके।
छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा लगातार वन अधिकार पट्टा राजस्व पट्टा बांटने के बावजूद भी अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद है की अटल चौक पर ही अतिक्रमण कर लिया गया है। भरतपुर तहसील ग्राम पंचायत कोटाडोल में मैन चौक स्कूल गेट पर अटल चौक का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया था। हायर सेकेंडरी स्कूल कोटाडोल के खसरा क्रमांक 115 में निर्मित अटल चौक पर ही घर बनाने का काम शुरू हो गया है। इतना हौसला ग्रामीण में कहां से आया है की सरकार की बनाई हुई अटल चौक पर की कब्जा कर लें।
जब इस मामले में हमने कुछ ग्रामीणों से बात की तो उनका कहना है की हमारे द्वारा बार-बार मना करने पर भी उस ग्रामीण ने हमारी बात नही सुनी और अटल चौक पर कब्जा करके घर बनाने लगा।
जब हमने वार्ड पंच विजय सिंह नेताम से बात किया तो उन्होंने बताया कि बार-बार मना करने पर भी इन्होंने अटल चौक पर कब्जा कर लिया लेकिन उसे हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
रामपाल यादव कोटाडोल भाजपा मंडल अध्यक्ष कहना है कि छत्तीसगढ़ में अटल चौक एक प्रसिद्ध स्थान है और यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की देन है जिस पर उन्होंने कब्जा किया है। यह सरासर गलत है। इसे तत्काल हटाना ही चाहिए।
कुछ ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का भी कहना है कि अटल चौक पर अवैध रूप से कब्जा करना कानूनन अपराध है… इसे तत्काल अतिक्रमण से मुक्त करें अन्यथा इस पर बहुत बड़ी कार्यवाही हो सकती है लेकिन ऐसा क्या कारण है इस पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
संजय यादव जो की अटल चौक पर कब्जा कर उस पर अपना व्यापार चला रहे हैं उनका कहना है कि अटल चौक पर मैंने कब्जा किया है। झोपड़ी लगाकर मैं एक छोटा सा व्यापार कर रहा था जिससे मेरा घर चल रहा है। मुझ पर इतना भी दबाव न डाला जाए जिससे कि मेरा घर और मेरा व्यापार बंद हो जाए मैंने कोई गलत काम नहीं किया है।
बाइट 1– रामपाल यादव (ब्लॉक युवा मोर्चा का अध्यक्ष कोटाडोल) सफेद कलर की टी शर्ट पहने हुए
बाइट 2– संजय यादव – अटल चौक में अतिक्रमण (सफेद रंग की शर्ट पहने हुए)
बाइट 3– राजाराम दास (कोटाडोल बीजेपी अध्यक्ष ) काले रंग की टीशर्ट पर
बाइट 4– राम प्रकाश मानिकपुरी (कोटाडोल ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेश) पीले रंग की शर्ट पहने हुए
बाइट 5 — विजय सिंह नेताम (वार्ड पंच कोटाडोल) गले में लाल रंग का गमछा लपेटे हुए
बाइट 6– किसुन प्रसाद (सरपंच पति कोटाडोल) काले कलर की शर्ट पर)

