newकोरियाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई कोरिया की बैठक सम्पन्न, बनी रणनीति।

kamrun nisha

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई कोरिया की बैठक सम्पन्न, बनी रणनीति
जिला कोरिया ,,बैकुंठपुर:: दिनांक 23 जुलाई 2022 को जनपद पंचायत बैकुंठपुर के परिसर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के समर्थन में दिनांक 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक आंदोलन की रणनीति तैयार करने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरिया के पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों एवं विभिन्न कर्मचारी अधिकारी संगठनों की आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

बता दे कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के साढ़े चार लाख कर्मचारियों, अधिकारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति महंगाई भत्ता 34% एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता ना दिए जाने पर आंदोलन की तैयारी की गई है। वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 22% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जो केंद्रीय कर्मचारियों से 12% महंगाई भत्ता कम है तथा सातवें वेतनमान के अनुरूप प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों को गृह भाड़ा भत्ता नहीं दिया जा रहा है, जिससे प्रत्येक कर्मचारियों व अधिकारियों को 4000 से 14000 तक का प्रति माह आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।विदित हो कि उक्त मांग के संबंध में फेडरेशन के द्वारा पूर्व में समय-समय पर ज्ञापन सौंपा जाता रहा है,परंतु शासन द्वारा अभी तक उक्त मांगों को पूरा नहीं किया गया जिससे प्रदेश भर के कर्मचारियों, अधिकारियों में खासा आक्रोश है। उक्त बैठक में 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक के आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई है,जिसमें हड़ताल को लेकर फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक व उनकी टीम को प्रमुख रूप से दिशानिर्देश जारी आग्रह किए गए है कि विकासखंड मुख्यालय के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी निर्धारित धारणा प्रदर्शन स्थल पर अवकाश लेकर समय 11:00 बजे से 5:00 बजे तक हड़ताल पर बैठेंगे।निर्धारित धरना प्रदर्शन स्थल पर कर्मचारी अधिकारियों की उपस्थिति पंजी संधारित की जावे, पेयजल व्यवस्था साउंड सिस्टम, बैठने हेतु दरी कुर्सी इत्यादि की ब्यवस्था सुनिश्चित कर लेवें। जिला एवं विकासखंड मुख्यालय के सभी कार्यालय, शैक्षणिक संस्था में तालाबंदी सुनिश्चित करने हेतु फेडरेशन के जिला एवं ब्लॉक संयोजक के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर लें तथा नियमित दौरा एवं मॉनिटरिंग करें।धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का बैनर लगाएं। प्रत्येक दिन के धरना प्रदर्शन का फोटोग्राफ फेडरेशन ग्रुप में अवश्य साझा करें तथा प्रकाशित समाचार पत्र का कतरन , वेब न्यूज़ ग्रुप में साझा करें।जिले के सभी विकास खंडों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की जाती है कि वे 29 जुलाई 2022 को जिला स्तर के प्रेमा बाग में आयोजित धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने अधिक से अधिक संख्या में अधिकारी कर्मचारी पहुंचे तथा निर्धारित रैली में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *