कलम बन्द काम बन्द हड़ताल के तीसरे दिन भी बन्द रहे सभी कार्यालय.
kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर ,,कलम बन्द काम बन्द हड़ताल के तीसरे दिन भी बन्द रहे सभी कार्यालय
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरिया इकाई द्वारा अपने दो सूत्रीय मांग महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता को लेकर दिनांक 27.07.2022 को हड़ताल के तीसरे दिन समस्त विभाग व कार्यालय बन्द रहे कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा ।
सभी कर्मचारी व अधिकारी बैकुंठपुर के प्रेमा बाग प्रांगण में एकत्रित होकर डी ए व गृह भाड़ा भत्ता नहीं दिए जाने के विरोध में ने नारेबाजी करके अपना रोष व्यक्त किए ।

कर्मचारियों का रोष इस बात को लेकर है कि जब कर्मचारी कोरोना काल के समय जी जान से जान जोखिम में डाल कर डयूटी किए तब शासन सम्मान प्रदान करने के बजाय हमारे डी ए व अन्य भत्तों में कटौती कर रही है
जो कि कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने वाली स्थिति है
ऐसा छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि कर्मचारियों को अपने मौलिक अधिकार महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता के लिए कलम बन्द कर सड़क की लड़ाई लड़नी पर रही है
जबकि अन्य राज्यो ने बिना मांगे ही केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा कर दी है
27 जुलाई के आंदोलन में
संभागीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह,जिला संयोजक अशोक यादव,जिला महासचिव विश्वास भगत, संरक्षक शंकर सुमन मिश्रा,अध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ डाक्टर एस के मिश्रा,जिला अध्यक्ष सचिव संघ शिवलाल रजवाड़े,अनिल दुबे,प्रांतीय महामंत्री सादिर खान,संभागीय वन कर्मचारी संघ पवन रूपोलीहा,तहसील अध्यक्ष बैकुंठपुर रामसाय रजवाड़े,जिला अध्यक्ष फेडरेशन आर पी मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष फेडरेशन ए पन्ना,जिला कार्यकारिणी संजय सिंह,लिपिक संघ जिला अध्यक्ष के जेड उस्मानी, सादिक खान,अध्यक्ष पटवारी संघ भरत यादव, पटवारी तहसील अध्यक्ष संजय सूर्यवंशी,जिला अध्यक्ष आर एम ए स्वास्थ्य संघ परमेश्वर रजवाड़े,संभागीय अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक संघ अमृतलाल टुंडे, डाक्टर सुधांशु गुप्ता ,अध्यक्ष लिपिक संघ धीरज सिंह बघेल,पंकज पांडेय,मीडिया प्रभारी मो नय्यर अंसारी,महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघ रेणु जायसवाल ,शैलेश खाखा, भृत्य संघ से संदीप सिंह ,शैलेश सिंह,ब्लाक अध्यक्ष सोनहत रवि पांडेय,मेरी लूसी बड़ा,आशा भगत,ज्योति नेताम, शुशिला सिंह, रंजीत सिंह,अध्यक्ष शिक्षक संघ समोद कुमार दुबे,डाक्टर नायक,दशरथ सिंह, राजस्व निरीक्षक संघ मुकेश सिंह, योगेश गुप्ता, तारा मरावी, किरण दुबे, कीर्ति वर्मा,छाया पांडेय, बाबू नाथ कुशवाहा

