कोरियाछत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस मूल निवासी दिवस कार्यक्रम संपन्न

kamrun nisha

विश्व आदिवासी दिवस मूल निवासी दिवस कार्यक्रम संपन्न
बैकुंठपुर :: 9 अगस्त 2022 को विश्व आदिवासी दिवस मूल आदिवासी दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम मानस भवन में संपन्न हुआ।उक्त दिवा को सर्व आदिवासी समाज रामानुज मिनी स्टेडियम बैकुंठपुर में बड़ी संख्या में उपथित हुए।सर्व प्रथम बैगा, भुमका द्वारा प्रकृति की पूजा की गई तत्पश्चात सामुदायिक नृत्य किया गया,इसके बाद महारैली निकाली गई जो घड़ी चौक, फव्वारा चौक पुराना बस स्टैंड होते हुए सभा स्थल मानस भवन पहुंच कर सभा मे परिवर्तित हुवा, ततपश्चात कार्यक्रम में

मुख्य अतिथि श्री गुलाब कमरों उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं विधायक भरतपुर सोनहत,विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत,श्रीमती सौभाग्यवती अध्यक्ष जनपद पंचायत बैकुंठपुर श्री श्रीमती उषा करियाम जिला पंचायत सदस्य, शरण सिंह अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला कोरिया, श्री डॉ विजय शंकर सिंह अध्यक्ष जप मनेन्द्रगढ़ तथा सर्व समाज प्रमुख द्वारा दीप प्रज्वलन कर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं आदिवासी समाज के पूर्वजों की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं समाज प्रमुखों का स्वागत बैच तथा रोली चंदन से टीका लगाकर स्वागत किया गया, तत्पश्चात ए. पन्ना द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुवे अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि 9 अगस्त 1982 को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का फैसला संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा किया गया तथा सर्व प्रथम पहली बार जिनेवा में 1994 में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। आगे बताया कि विश्व आदिवासी दिवस मनाने का उद्देश्य स्वदेशी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देना एवं उनका सुरक्षा करना तथा पर्यावरण को संरक्षित करना है।

मुख्य अतिथि श्री गुलाब कमरों माननीय उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण द्वारा सर्व समाज को संबोधित करते हुए बताया कि आदिवासियों का गहरा रिश्ता जल जंगल जमीन एवं पर्यावरण से है जिसकी सुरक्षा प्रत्येक आदिवासी का है उनके द्वारा आगे बताया गया कि आदिवासियों की हितों की रक्षा के लिए मैं निरंतर समाज हित में कार्य करता रहूंगा।सरकार द्वारा आदिवासियों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की कर रही हैं उसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को मिल सके यह मेरा प्रयास है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही छत्तीसगढ़ की संसदीय सचिव माननीय श्रीमती अंबिका सिंह देव द्वारा सभा को संबोधित करते हुए बताया की प्रदेश में आदिवासी समाज के लिए पेसा कानून लाया जा रहा है, ग्राम सभा के माध्यम से सरकार व्यापक अधिकार देने जा रही है। उनके द्वारा बताया गया कि आप पूर्वजों की जमीन को ना बेचे। कार्यक्रम में पेशा कानून, पांचवी अनुसूची, आरक्षण, आदिवासियों की वर्तमान सामाजिक , आर्थिक स्थिति नारियो की वर्तमान स्थिति आदि विषयों पर वक्ताओं के द्वारा जानकारी दी गई। विभिन्न समाज द्वारा मनमोहक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत की गई।


माननीय महोदय द्वारा सर्व आदिवासी समाज के प्रस्तावित संस्कृतिक भवन हेतु 10.00 लाख देने का घोषणा की गई कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेश एकता एवं चंद्रिका पैकरा द्वारा किया गया।रविन्द्र सिंह द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य परमेश्वर सिंह,विश्वास भगत,भागीरथी,अमोल सिंह, सुरेश सिंह, प्रभु दान बाखला, अशोक लाल कुर्रे, डॉक्टर बीआर नायक, राजेश कुजूर कमलेश एक्का आदि बड़ी संख्या में सरपंच गण,जनप्रतिनिधि गण, एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *