22 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन – फेडरेशन ए पन्ना
kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर के कर्मचारी ए पन्ना विश्वास भगत एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी के द्वारा बताया गया कि 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन – फेडरेशन

बैकुंठपुर:: छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा केंद्र के समान देय तिथि से 34% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर जिले के कर्मचारी अधिकारी 22 अगस्त से चौथे चरण की अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने को विवश है। विदित हो कि जिले के कर्मचारी अधिकारी उक्त 2 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक हड़ताल पर रहे। मसलन जिले के सभी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थाओं में तालाबंदी की स्थिति रही है। हड़ताल से कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। आंदोलन के अंतिम दिवस 29 जुलाई को 5 हजार से अधिक अधिकारी कर्मचारियों ने विशाल रैली प्रेमा बाग से कलेक्टर कार्यालय तक निकाली तथा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा।
बता दे कि उक्त हड़ताल अवधि में छ.ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय निकाय द्वारा लंबित 12 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने पर शासन द्वारा किसी भी प्रकार की चर्चा हेतु पहल नही की गई। फेडरेशन के अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना के पश्चात् सामान्य प्रशासन विभाग,छत्तीसगढ़ शासन द्वारा फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल को चर्चा हेतु दो बार आमंत्रित किया गया तथा फेडरेशन की मंशा को माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराते हुवे चर्चा कराने का आश्वासन दिया गया,किन्तु अधिकारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी से प्रतिनिधि मंडल से चर्चा ना कराते हुवे 6% महंगाई भत्ता 1 अगस्त 2022 से स्वीकृत कर आदेश जारी किया गया, जो फेडरेशन को स्वीकार्य नहीं है। इस प्रकार फेडरेशन एवं 88 अनुषांगिक संगठनों के साथ धोखा किया गया। छल की राजनीति की गई तथा फेडरेशन की उपेक्षा की गई। लिहाजा,फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिले में 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाना तय है।अनिश्चितकालीन आंदोलन को सफल बनाने हेतु अधिकारी- कर्मचारियों से आवेदन फार्म भरवाने फेडरेशन के जिला संयोजक अशोक यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए.पन्ना,जिला महासचिव विश्वास भगत,संरक्षक शंकर सुमन मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष शिवलाल राजवाड़े,जिला प्रवक्ता सुरेश एक्का,पटवारी संघ जिला अध्यक्ष भरत यादव, एवं छ.ग लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धीरज सिंह बघेल द्वारा कार्यालयों एवं विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरंतर भ्रमण किया रहा है,वहीं संभागीय सह-संयोजक राजेन्द्र सिंह एवं राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ एस के मिश्रा जिले के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क बनाये हुवे हैं। 22 अगस्त से होने वाले अनिश्चितकालीन आंदोलन के संबंध में अशोक यादव ने बताया कि जिले के पांचों विकास खंडों में कर्मचारी अधिकारी धरने पर बैठेंगे तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौपेंगे। सभी ब्लॉक संयोजकों को अन्य सभी संगठनों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वर्किंग कमेटी का गठन कर जिले को अवगत कराने आग्रह किया गया।फेडरेशन के ए.पन्ना ने बताया कि इस बार राजस्व विभाग के नयाब तहसीलदार, तहसीलदार संगठनों एवं न्याय विभाग के कर्मचारी संगठन आंदोलन में शामिल हो रहे है इससे आंदोलन को मजबूती मिलेगी। फेडरेशन द्वारा अपील की गई कि जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी बेमियादी हड़ताल में शामिल होने आवेदन पत्र भरें तथा 22 अगस्त से शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन आंदोलन का हिस्सा बने।

