गरबा नाइट में भक्तिमय संगीत के साथ डांडिया का आनंद ले रहे लोगगरबा महोत्सव बनेगा कोरिया की पहचान- देवेन्द्र तिवारी.

kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर ,गरबा नाइट में भक्तिमय संगीत के साथ डांडिया का आनंद ले रहे लोग

यूनिटी वेलफेयर क्लब और कोरिया सर्व विकास समिति के गरबा नाईट आयोजन में उमड़ रही लोगों की भीड़

गरबा महोत्सव बनेगा कोरिया की पहचान- देवेन्द्र तिवारी

बैकुण्ठपुर- यूनिटी वेलफेयर क्लब और कोरिया सर्व विकास समिति द्वारा स्कूलपारा स्थित रामानुजगंज हाईस्कूल मैदान में गरबा नाइट का आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन को खास बनाने के लिए गरबा नाइट में बेस्ट डांस, बेस्ट कपल डांस, बेस्ट ड्रेस, कंटीन्यूटी डांस, बेस्ट ग्रुप डांस जैसे अलग अलग श्रेणियों में पुरूस्कार दिए जा रहे हैं। गरबा नाइट में धूमधाम से क्षेत्र के लोग भक्तिमय संगीत के साथ साथ डांडिया का आनंद ले रहे हैं। कोरिया सर्व विकास समिति द्वारा जिलेवासियों के लिए इस तरह के सांस्कृतिक एवं रुचिकर आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ शामिल होते हैं।

कोरिया सर्व विकास समिति के संरक्षक श्री देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि डांडिया नाइट को खास बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा यहां लाइट्स इफेक्ट्स के साथ ही हाई क्वालिटी साउंड का भी इंतजाम किया गया है। डांडिया नाइट के आयोजन को स्वस्थ पारिवारिक मनोरंजन के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए पास की न्यूनतम फीस प्रति व्यक्ति सौ रुपए की रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इसमें शामिल हो सके।

नवरात्रि के अवसर पर आयोजित डांडिया नाइट के आयोजन में विवेक गुप्ता (निक्कू), मंजू जीवनानी, अभय-प्रियंका (रुचि) बड़ेरिया, प्रजय जायसवाल, प्रशांत शिवहरे, रवि दुबे, आशीष यादव, प्रखर गुप्ता, दीपेश रामावत, सोनू DJ (अपना साउण्ड) एवम् दीपक पैकरा, विशाल भगत, दिव्यांश ठाकुर, शिवम जायसवाल, अथर्व श्रीवास्तव की सहभागिता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.