स्वास्थ विभाग के महिला कर्मचारी अधिकारी के साथ साथ बहन बेटी सुरक्षित नहीं: रेणुका सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया।

kamrun nisha

स्वास्थ विभाग के महिला कर्मचारी अधिकारी के साथ साथ बहन बेटी सुरक्षित नहीं: रेणुका सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया।
कोरिया: जब से प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से प्रदेश की बहन बेटियों के साथ लागतार दुष्कर्म और अपीर्य घटना देखने को मिलता रहता है। नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर दुष्कर्म ,बलात्कार जैसे घटना होना आम घटना हो गया है फिर भी सरकार गहरी नींद में कुंभकरण की भांति सो रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम और द्वितीय विधानसभा क्षेत्र इसी जिला के अंतर्गत आते हैं और इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेश के ही विधायक निर्वाचित हैं और इस प्रकार की घटनाओं पर बेशुद्ध हैं यही घटना अगर उत्तर प्रदेश चुनाव के समय घटित हुआ रहता तो शायद छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा पीड़िता को ₹5000000 मुआवजा की राशि देने की घोषणा कर आते लेकिन या छत्तीसगढ़ की सरकार है जो धृतराष्ट्र जैसे आंख से अंधा बनकर बैठी पड़ी है। इन्हीं के एनएसयूआई युवा कार्यकर्ता के द्वारा लड़कियों के साथ छेड़खानी और बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है यह मामला शांत हो नहीं पाता की भगवान के बाद अगर किसी को स्थान दिया जाता है तो हमारे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अधिकारी डॉ होते हैं हमारे उप स्वास्थ्य केंद्र छिपछिपी मनेंद्रगढ़ में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के साथ अभी सामूहिक रूप से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया जिसके लिए जनाक्रोश के साथ साथ कर्मचारी अधिकारी आक्रोशित होकर मनेंद्रगढ़ में रैली निकाले और अपना विरोध प्रदर्शन किए और दोषियों को तत्काल फांसी देने की मांग की गई। यह घटना ठंडा हो नहीं पाया की, दिनांक 27/10/ 2022 उप स्वास्थ्य केंद्र फूनगा ब्लॉक खडगवा में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और द्वितीय ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के साथ असामाजिक प्रकार के व्यक्तियों के द्वारा गाली-गलौज अभद्रता किया गया जिस के संबंध में ब्लॉक खड़गवां खण्ड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा मेरे को दूरभाष के माध्यम से सूचना दिया गया कि फूनगा के स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारियों के साथ आसपास के असामाजिक तत्वों के लोग परेशान गाली गलौज और छेड़खानी कर रहे हैं तो तुरंत संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा ग्राम में पहुंचकर ग्रामीणों के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया पता लगते हैं आरोपी लोग वहां से भाग खड़े हुए रेणुका सिंह पहुंचने के कुछ समय पश्चात पुलिस टीम भी पहुंची और त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ जानकारी ली और लिखित में सूचना लेकर कारवाही तेज कर दी गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह के द्वारा देखा गया कि उस स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल में लाइट के अभाव के कारण अंधेरा शाम को हमेशा बनी रहती हैं जिसके कारण अप्रिय घटना होने की संभावना हमेशा बनी रहती हैं और उप स्वास्थ्य केंद्र छिपछिपी जैसी घटनाओं की पुनरावृति कभी भी हो सकती हैं, इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह के द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र जारी करते हुए कठोर से कठोर कार्यवाही करते हुए दोषियों के उपर एफ आई आर और प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में चौकीदार की नियुक्ति करने की मांग की गई है। इस प्रकार की अप्रिय घटनाओं और दुष्कर्म पर जल्द ही रोक नहीं लगाई जाती हैं तो जल्द ही उग्र आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.