भाजपा की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर ,भाजपा की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करें – अनुराग सिंहदेव
बैकुण्ठपुर – भाजपा के विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक भाजपा जिला कार्यालय में विधानसभा प्रभारी अनुराग सिंहदेव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्य रुप से आगामी चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक स्थितियों पर एवं आवश्यक्ता अनुशार संगठन को गतिशिलता बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी अनुराग सिंहदेव , पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी , शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, न.पा. अध्यक्ष नविता शिवहरे, जिला संवाद प्रमुख बसंत राय, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़़े उपस्थित रहे।
विधानसभा प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने मंडल शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तर के प्रभारी, अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने बूथ ईकाइ की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करें एवं पार्टी को विधानसभ चुनाव के दृष्टिकोण से मजबूत बनायंे।
उन्होने कहा कि कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर जनसंपर्क कर योजनाओं लाभार्थी तक पहुंचाएं।
जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि बूथ को मजबूत बनाने के लिए हम सबको अपनी जिमेदारी, इमानदारी से निभानी होगी तभी पार्टी मजबूत होगा। आगामी कार्ययोजना के सम्बन्ध में चर्चा की गई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष भानूपाल, कपील जायसवाल, गोपाल राजवाड़े, राजेन्द्र चक्रधारी, धिरेन्द्र साहू, मन्नू मुदुली, मंडल महामंत्री सुभाष साहू, अर्षद खान, आशीष बैध, विमल चन्द चेरवा, संजय चिकनजुरी, श्री राम राजवाड़े, राम लखन यादव, अवध बिहारी जायसवाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद साहू, लव कुमार रवि, कमलेश यादव, अशोक जायसवाल, सुनीता कुर्रे, धरमवती राजवाड़े, रेखा सिंह, अनिता तिवारी, बबीता ग्वाले, ममता गोयल, शिल्पा गुप्ता, नरेश्वर रजक, अनिल खटिक, शारदा गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, रोशन राजवाड़े, विजेन्द्र जायसवाल, विशाल सिंह, कमलेश यादव, सोनालाल राजवाड़े, हर्षल गुप्ता एवं अन्य सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.