Wednesday, October 21, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह पहुंचे पंडो बस्ती दत्तक पुत्र को बांटे गर्म कपड़े

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह पहुंचे पंडो बस्ती दत्तक पुत्र को बांटे गए गर्म कपड़े
कड़ाके की ठंड पड़ रही है ऐसे में घर में रहना बिना गर्म कपड़े के मुश्किल हो रहा है हर वर्ष ठंड के कारण कई लोगों की जान चली जाती है इसी को देखते हुए बैकुंठपुर कोरिया के नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह एवं जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम कंचनपुर मैं कई वर्षों से रह रहे पंडो जनजाति के लोगो के गांव में जाकर गर्म कपड़े का वितरण किया गया अपने बीच में नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह लाडली विधायक अंबिका सिंह देव जी को पाकर खुशी जाहिर किए
प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा कहा गया आपकी हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा एवं समाज की मुख्यधारा से आप को जोड़ने का पूरा प्रयास मैं करूंगी
नगर पालिका अध्यक्ष शिवपुर चर्चा लाल मुनि यादव मंडी अध्यक्ष बृजवासी तिवारी विधायक प्रतिनिधि रामकृष्ण साहू बैकुंठपुर तहसीलदार मनहरण राठिया एवं अन्य अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे