फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर लंगेह ने धान कटाई कर किसानी में आजमाए हाथ

kamrun nisha

फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर लंगेह ने धान कटाई कर किसानी में आजमाए हाथ
फूलपुर में किया प्रयोग का अवलोकन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कोरिया 16 नवम्बर 2022/कलेक्टर विनय कुमार लंगेह आज बैकुंठपुर विकासखंड के फूलपुर ग्राम पहुंचे जहां उन्होंने फसल कटाई प्रयोग का अवलोकन किया और मौजूद अधिकारियों को इसके संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल भी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने फसल कटाई प्रयोग का सघन अवलोकन कर इसकी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने स्वयं भी फसल कटाई में भाग लिया। जैसे ही किसानों ने कटाई शुरू की, कलेक्टर स्वयं को रोक ना सके और उन्होंने भी धान कटाई कर खेती-किसानी में अपने हाथ आजमाए।
भू अभिलेख शाखा प्रभारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत राज्य में प्रतिवर्ष फसल कटाई प्रयोग किया जाता है। फसल कटाई प्रयोग रैंडम खसरो में सम्पन्न करने के लिए रैंडम नंबर प्रत्येक ग्राम को प्रदाय किया जाता है। रैंडम खसरा नंबर पर प्लॉट चुनने की प्रक्रिया का पालन कर 5Û5 के प्लॉट का चयन किया गया। इसके बाद कटाई शुरू की गई। कटाई के बाद तुरंत इसी जगह मिसाई की गई और धान का वजन किया गया।
कलेक्टर लंगेह ने मौके पर मौजूद भू अभिलेख शाखा प्रभारी, कृषि विभाग अधिकारी एवं बीमा कंपनी के अधिकारियों को बेहतर ढंग से फसल कटाई प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे फसल उत्पादन का सही आंकलन हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.