लोडिंग चार्ज समिति को वहन करने के शासन केआदेश का विरोध किया है उनका कहना है कि समितियां धान खरीदी के कार्य में पहले से ही अतिरिक्त व्यय कर रही। संवेदनशील अध्यक्ष प्रभाकर सिंह

छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के संवेदनशील अध्यक्ष प्रभाकर सिंह के द्वारा प्रदेश के सभी सहकारी समितियों के हित को ध्यान में रखते हुए समिति से मिलर को धान परिवहन के दौरान लगने वाले लोडिंग चार्ज समिति को वहन करने के शासन केआदेश का विरोध किया है उनका कहना है कि समितियां धान खरीदी के कार्य में पहले से ही अतिरिक्त व्यय कर रही हैं धान खरीदी केंद्र पर किसानों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं सूजा सुतली रंग डेनेज धान भराई तोलाई ब छल्ली लगाने के कार्य में ही 15 से ₹20 प्रति क्विंटल राशि व्यय होती है और इस कार्य हेतु शासन से मात्र ₹9 कुंटल की राशि ही प्राप्त होती है समितियों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है की धान लोडिंग का अतिरिक्त व्यय समिति वहन कर सकें इस बाबत प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत कर समिति हित में उक्त आदेश को निरस्त करने की मांग की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published.