नगर पंचायत गंडई अंतर्गत, सभी बैंकों गैस एजेंसियों में छाया की सुविधा नहीं होने के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन कराने में दिक्कतें आ रही थी। सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को एवं गैस एजेंसी संचालक को बुलाकर सोशल डिस्टेंस के पालन कराने हेतु संस्था के बाहर लोगों की सुविधा हेतु पांडाल लगाने एवं पानी की समुचित व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया है। सभी ने सोशल डिस्टेंस के पालन कराने हेतु अपना योगदान देने सहमति व्यक्त की है। सोमवार से सभी बैंकों व गैस एजेंसी के सामने पंडाल व पानी की सुविधा उपलब्ध करा दी जावेगी जिससे फिजिकल डिस्टेंस का पालन कराने में असुविधा नहीं होगी।🙏