सकरी बायपास मोड़ पर दिनदहाड़े कार चालक और कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी को गोली मारकर हत्या कर दी।

दिनदहाड़े कार चालक और कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या: इलाके में मचा हडकंप…

बिलासपुर के सकरी बायपास मोड़ पर दिनदहाड़े कार चालक और कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना लगभग चार से साढ़े चार बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है। वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस महामंत्री लिखी हुई गाड़ी जिसका क्रमांक cg 10 az 2608 पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गाड़ी पर आठ राउंड गोली मारकर भाग खड़े है। वही कार चालक के सिर में गोली लगने से मौके पर मौत हो गई।

बिलासपुर जिले के सकरी थाना इलाके में गोली चलने की खबर सामने आई है जिसमे एक व्यक्ति की गोली मार हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है की आरोपियों ने करीब सात राउंड फायर किया है। जो दो कार में आए थे वही घटना को अंजाम देकर एक कार रायपुर रोड की ओर भागी है तो वही एक कार दूसरी तरफ,वही लाश अभी मौके में कार पर पड़ी है। वारदात की जानकारी लगते ही एसएसपी पारुल माथुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.