कोरियाछत्तीसगढ़

खेलकूद का आयोजन स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक-देवेन्द्र तिवारीभखार में डाउन टाउन फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन

kamrun nisha

खेलकूद का आयोजन स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक-देवेन्द्र तिवारी
भखार में डाउन टाउन फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
बैकुंठपुर के ग्राम भखार में डाउन टाउन फुटबॉल कप टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व जिपं सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
इस अवसर पर पहला मैच कोरिया और कटगोड़ी की टीम के मध्य खेल की शुरुआत श्री तिवारी द्वारा मैदान के मध्य खिलाड़ियों से परिचय उपरांत शुरू हुआ।


श्री तिवारी ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में युवा अत्यंत उत्साह के साथ इस तरह के आयोजन कराते हैं जो अत्यंत सराहनीय है। श्री तिवारी ने कहा कि खेलकूद से युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक शक्ति में मजबूती आती है।साथ ही अनुशासन व भाईचारे की भावना का भी विकास होता है।
श्री तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा बिना किसी सरकारी सहायता के ऐसे आयोजन कराना निश्चित ही सराहनीय है। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा वैष्णव एवं संजय चिकंजूरी ने किया।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से साथ भाजयुमो जिला महामंत्री शारदा गुप्ता, आईटी सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े, भाजयुमो नेता संतोष यादव,कृष्ण कुमार, सरपंच श्री चंद्र कुमार पैकरा, मोहित पैकरा, सीता पैकरा ,रमेश सिंह, लल्ला यादव सहित गणमान्य नागरिक एवं कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *