त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022-23*जिला पंचायत सदस्य हेतु कुल 08 अभ्यर्थियों ने जमा किए फॉर्म, कल होगी नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा

kamrun nisha

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022-23*
जिला पंचायत सदस्य हेतु कुल 08 अभ्यर्थियों ने जमा किए फॉर्म, कल होगी नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा

23 दिसम्बर 2022/जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख आज 23 दिसम्बर रही, दोपहर 3:00 बजे तक जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 06 पद हेतु कुल 08 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा कल 24 दिसम्बर को प्रातः 10:30 बजे से की जाएगी। 26 दिसम्बर दोपहर 3:00 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापसी की जा सकेगी। इसके बाद 26 दिसम्बर को ही अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह का आबंटन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.