ठंड, शीत लहर एवं कोहरे के प्रकोप के कारण शालाओं में अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने की थी मांग कलेक्टर से अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने किया धन्यवाद कलेक्टर कोरिया का

kamrun nisha

खबर आईना न्यूज़ में हमने जिला प्रशासन को न्यूज़ के माध्यम से अवगत करवाया जिला कलेक्टर कोरिया ने तत्काल घोषित की स्कूलों की छुट्टी 07 जनवरी तक ,अत्यधिक ठंड, शीत लहर एवं कोहरे के प्रकोप के कारण शालाओं में अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कोरिया 04 जनवरी 2023/ कलेक्टर ने जिले में वर्तमान में पड़ रहे अत्यधिक ठंड, शीत लहर एवं कोहरे के प्रकोप के कारण शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत् छात्र एवं छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय,अनुदान प्राप्त, प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र,छात्राओं के लिये 07 जनवरी शनिवार तक अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर कोरिया, एवं शिक्षा अधिकारी से


नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने की मांग

अत्यधिक ठंड के मौसम को देखते हुए नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कलेक्टर कोरिया एवं शिक्षा अधिकारी से निवेदन किया है कि जिले में अत्यधिक ठंड एवं कोहरे के कारण विद्यालय जाने में छोटे-छोटे बच्चों विद्यार्थियों को अत्यधिक परेशानी हो रही है वही मौसम के अचानक बदलाव ठंड के बढ़ जाने से स्वास्थ्य खराब हो रहा है नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने समस्त कोरिया जिला के शासकीय अर्ध शासकीय स्कूलों का अवकाश घोषित करने की मांग की है

आपको बता दें कि जिला कलेक्टर कोरिया के द्वारा तत्काल आदेश जारी की गई छात्र-छात्राओं की छुट्टी के लिए खबर आईना न्यूज़ का हुआ असर 07 जनवरी शनिवार तक अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर कोरिया, एवं शिक्षा अधिकारी से अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने किया धन्यवाद जिला कलेक्टर कोरिया एवं शिक्षा अधिकारी का .

Leave a Reply

Your email address will not be published.