10 रुपये के सिक्के नहीं लेने पर होगी कार्रवाई- कलेक्टर रायपुर

10 रुपये के सिक्के नहीं लेने पर होगी कार्रवाई- कलेक्टर
रायपुर

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए 10 रुपये के सिक्के रायपुर जिले में नहीं चलते हैं, जबकि अन्य आसपास के जिलों में ये सहजता से चल रहे हैं। कोई व्यापारी और ग्राहक इन्हें लेने से इन्‍कार नहीं करता है।

जन चौपाल के दौरान लाखे नगर निवासी डा. जितेंद्र सोनकर ने शहर में 10 रुपये के सिक्के मान्य करने के लिए आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले के निवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि 10 रुपये के सिक्का लेने से इन्कार न करें। अगर कोई भी व्यक्ति रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा जारी किए गए सिक्कों को नहीं लेता है तो ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति के ऊपर मामला दर्ज कराया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.