राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल का दौरा कार्यक्रम

Kamrun nisha

राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल का दौरा कार्यक्रम

कोरिया 24 जनवरी 2023/ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) विभाग मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल 25 जनवरी को सुबह 10ः30 बजे कोरबा निवास से सड़क मार्ग द्वारा जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के खड़गंवा विकासखण्ड के लिए प्रस्थान करेंगंे। दोपहर 12ः00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट पश्चात 12ः15 बजे मनेन्द्रगढ़ हेतु प्रस्थान करेंगे। 1ः15 बजे से सायं 2.50 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। तत्पश्चात सायं 2ः50 बजे कलेक्ट्रेट मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लिए प्रस्थान, दोपहर 3ः00 बजे से 3ः45 बजे तक राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक पश्चात दोपहर 3ः45 बजे बैकुण्ठपुर जिला कोरिया के लिए प्रस्थान तथा 4ः45 बजे सर्किट हाउस बैकुण्ठपुर आगमन, आरक्षित एवं रात्रि विश्राम।
श्री अग्रवाल 26 जनवरी को प्रातः 8ः53 बजे शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मिनी स्टेडियम बैकुण्ठपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात प्रातः 11ः30 बजे ग्राम मझ्ागवां, विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के लिए प्रस्थान एवं महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना अंतर्गत आदर्श गौठान का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12ः00 बजे जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लिए प्रस्थान एवं स्थानीय कार्यक्रम। श्री अग्रवाल दोपहर 1ः45 बजे जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से सड़क मार्ग द्वारा जिला कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.