राकेश शर्मा पहुंके मां महामाया फुटबॉल प्रतियोगिता एफ़ सी तोलगा के समापन समारोह में
Kamrun nisha

राकेश शर्मा पहुंके मां महामाया फुटबॉल प्रतियोगिता एफ़ सी तोलगा के समापन समारोह में
खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं एवं आयोजन समिति का जताया आभार
विकासखंड खड़गवां के मिनी स्टेडियम तोलगा मे हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ राकेश शर्मा स्थाई सदस्य चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ हुए शामिल
खड़गवां/ कोरिया

आपको बता दें कि माँ महामाया फुटबॉल प्रतियोगिता एफ़ सी तोलगा द्वारा मिनी स्टेडियम तोलगा खड़गवां में फुटबॉल प्रतियोगिता जो कई दिनों से चल रहा था,
जिसका समापन 25.11. 2023 दिन बुधवार को संपन्न हुआ जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और वरिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन हुआ,
कार्यक्रम में डॉ राकेश शर्मा स्थाई सदस्य चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ़ कृष्ण बिहारी जयसवाल जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शैलेश शिवहरे जिला उपाध्यक्ष भाजपा वंदना राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य 06 सहित कई अतिथि कार्यक्रम में मौजूद हुए, कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा उद्बोधन दिया गया और कार्यक्रम की सराहना की गई और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दी गयी
खेल स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक डॉ राकेश शर्मा——

फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे डॉ राकेश शर्मा ने खेल के महत्व को बताते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है साथ ही उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रतिवर्ष इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए जिससे यहां के खिलाड़ियों को मौका मिले जिससे वह आने वाले समय में जिले का प्रदेश का नाम रोशन कर सके
राकेश शर्मा संचालक शर्मा अस्पताल बैकुंठपुर

