जल शक्ति सप्ताह के अवसर पर दिलाई गई जल शपथ। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल बैकुण्ठपुर मे हुआ आयोजन,सी.बी. सिंह
kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर मुख्यालय के अंतर्गत जल संसाधन विभाग के सहायक संचालक सी बी सिंह के द्वारा बताया गया कि आज जल शक्ति सप्ताह के अवसर पर दिलाई गई जल शपथ।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल बैकुण्ठपुर मे हुआ आयोजन।
जल की शपथ लेकर, जल बचाने का लें सकंल्प-सी.बी. सिंह
बैकुण्ठपुरः- दिनांक 03.03.2023
जल जीवन मिशन अंतर्गत मनाये जा रहे जल शक्ति सप्ताह के दौरान कलेक्टर कोरिया, विनय कुमार लहंगे के मार्गदर्शन में जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल बैकुण्ठपुर जल शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षित पेय जल को ‘अपने जीवन में’ महत्वपूर्ण स्थान देते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ली।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता सी.बी. सिंह ने ‘‘जल संरक्षण हेतु छात्रों को जल सपथ दिलाते हुए छात्रों से जल बचाव का वचन भी लिया।‘‘ उन्होने बताया, ‘‘जल हमारे आने वाले कल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है हमारे शरीर का 70 प्रतिशत भाग पानी से बना हुआ है हमें जल की बचत करना है गुणवत्ता युक्त पेय जल का प्रयोग हमारा अधिकार है और इसे स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है।‘‘
विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील कुमार मिश्रा ने जल संरक्षण एवं उसके बचाव के विषय में छात्रों से चर्चा करते हुए कहा कि ‘‘जल अनमोल है और इसके बचत की जिम्मेदारी हमारी है । हमें अपनी आने वाली पीढियों क लिए इसे संरक्षित करने के साझा प्रयास करना होगा।’’
जल गुणवत्ता जांच के लिए जिला समन्वयक नेहा सिंह ने एफटीके कीट के माध्यम से जल में होने वाले अशुद्धियों एवं मानकों के विषय में जानकारी देकर छात्रों को शुद्ध पेय जल पीने की सलाह दी। उन्होने बताया, पानी में विभिन्न प्रकार के अवयव होते है जिनकी पहचान करने के बाद उन्हे प्रयोग करना चाहिए जिसके लिए ग्राम स्तर पर गठित महिला समिति के माध्यम से समय-समय पर की जाती है।
कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक आईईसी अनुज मिश्रा, आईएसए के.आर .यादव शुभम यादव प्रघानपाठक शशिभूषण पांडे, शालिनी सिंह श्याम, विनय देशमुख, स्नेहा कुमारी, माधुरी गुप्ता, सहित वि़द्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।

