कोरियाछत्तीसगढ़

वेतन विसंगति दूर नहीं अगली पारी मंजूर नहीं के नारों के साथ धरना प्रदर्शन कर निकाली गयी शिक्षक न्याय पद यात्रा।

kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर में ,वेतन विसंगति दूर नहीं अगली पारी मंजूर नहीं के नारों के साथ धरना प्रदर्शन कर निकाली गयी शिक्षक न्याय पद यात्रा

छ ग सहायक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला कोरिया का आज दिनांक 23.03.2023 को नगर पालिका कम्पलेक्स बैकुंठपुर में प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करते हुए वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करके नगरपालिका बैकुंठपुर से कलेक्ट्रेट तक न्याय पद यात्रा निकली गयी और मुख्यमंत्री छ ग शासन के नाम कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौपा गया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ राज्यगीत से किया गया
मंच का संचालन जिला सचिव रवि पाण्डेय ने किया
महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामावती राय ने कहा कि आज चार वर्ष हो गया और विधानसभा में ज़ब सरकार से वेतन विसंगति एवं आज पर्यन्त तक कमेटी के निर्णय नहीं आने पर ज़ब सवाल पूछा गया तो सरकार के पास कोई जवाब नहीं था।

संयोजक संजय सिंह ठाकुर ने भारत माता की जय के साथ अपना वक्तव्य प्राम्भ किया और कहा कि हम सरकार से इस आशा के साथ निवेदन करते रहे कि आज नहीं तो कल हमारी मांगे पूर्ण होंगी किन्तु हमारी मांगे जस की तस है
हमारा नारा है हमारी मांग पूर्ण नहीं अगली पारी मंजूर नहीं

जिला सह सचिव दीपक तिर्की ने कहा कि धरना प्रदर्शन क्या होता है
धरना प्रदर्शन यह प्रमाण है कि हम जिन्दा है जीवित है
सूरजपुर जिला अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि बड़ी विडंबना है कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ते HRA जैसी मांगों के लिए आंदोलन करना पड़ता है हद है इस बार कि शासन कार्यकाल में पहली बार DA के लिए सड़क में आना पड़ा

उपस्थित सभी ने अबकी बार कर्मचारी सरकार का नारा दिया

सोनहत ब्लाक अध्यक्ष कमलेश मारिक ने कहा कि सरकार ने अपनी घोषणा पत्र में कहा था कि ज़ब हमारी सरकार सत्ता में आ जाएगी तो वेतन विसंगति दूर कर दी जाएगी किन्तु सत्ता में आते ही सरकार वादा खिलाफी कर रही है ज़ब 18 दिन का आंदोलन किया गया था तो सरकार ने कहा कि आपकी चिंता हम करेंगे तो उस समय आंदोलन समाप्त कर दिया गया था आज दो वर्ष होने के पश्चात भी हमारी मांगे पूर्ण नहीं हुयी सरकार ने 3 महीने की एक कमेटी का भी गठन किया गया जिसकी रिपोर्ट आज तक नहीं आ पायी है
ब्लाक अध्यक्ष शेख सलमान ने कहा कि हमारा प्रयास ही हमें सफलता की ओर लें जायेगा

प्रवक्ता सुरेश एक्का ने कहा कि बुलंद आवाज़ ही हमारी पहचान है सबने एक साथ इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया

और कहा कि मै आज उपस्थित सभी जाँबाज क्रन्तिकारी साथियों को धन्यवाद देता हूं
जिला अध्यक्ष विस्वास भगत ने कहा कि यह क्रमिक आंदोलन का आगाज किया गया है आप लोग निराश नहीं होना हमारी मांगे अवश्य पूर्ण होंगी
हम लोग लगातार प्रयास कर रहे है 2013 में गलत फिक्सेशन होने से वेतन में विसंगति कि समस्या ने जन्म लिया है
यह सरकार गहरी नींद में सोई हुयी है
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभागीय सह संयोजक राजेंद्र सिंह दद्दा ने कहा कि इस सरकार की उदासीनता इस बात से पता चलती है अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर बहनों ने मुंडन करा दिया लेकिन सरकार का दिल फिर भी नहीं पसीजा
अब पूरा कर्मचारी एक हो गया है
सरकार की मनमानी नहीं चलेगी

फिर सभी शिक्षकों ने एक साथ हाथो में नारों की प्लेट लेकर वेतन विसंगति दूर नहीं अगली पारी मंजूर नहीं नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली निकाली

आज के न्याय पद यात्रा में संभागीय सह संयोजक राजेंद्र सिंह,संरक्षक शंकर सुमन मिश्रा, जिला अध्यक्ष विस्वास भगत,प्रांतीय सलाहकार केसरी पैकरा,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामावती राय,एम सी बी जिला अध्यक्ष सुरेश नेताम,सूरजपुर जिला अध्यक्ष विजय साहू,डाइट से दीपक राजदान,महासचिव मो नय्यर अंसारी, कोषाध्यक्ष रामदेव विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश शर्मा, संयोजक संजय ठाकुर,जिला सचिव रवि पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष बैकुंठपुर शेख सलमान,ब्लाक अध्यक्ष सोनहत कमलेश मारिक, सह सचिव दीपक तिर्की, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, रघुराज सिंह, प्रवक्ता सुरेश एक्का, अनंत करुणा,गीता कुजूर,सुनीता बखला, हीरालाल पैकरा,सविता रजवाड़े, ओसकर मिंज, रामकुमार यादव, मुकेश्वर सिंह, मंगलेश्वर प्रसाद, संतोष कुमार, मानत्री एक्का, ज्योति चौहान, राम सिंह, बसंती रजवाड़े, ऐडलीन कुजूर, शिवमंगल सिंह, पवन कुमार सिंह, मोहेलाल रजवाड़े, सुसन माला, कुंजलता सिंह, निशा साहू, खगेश पैकरा, बैजनाथ सिंह, मनोज सिंह, तुलसी कुमार, रामकुमार यादव, मीरा पैकरा, शिवकुमारी पैकरा , अनंत कुमार रजवाड़े, जितेंद्र पैकरा, सुशील कुमार सिंह, प्रदीप कुमार पैकरा,शिवलाल रजवाड़े, कमल नारायण, वीरेंद्र सारथी, रामनारायण सिंह, सुमा यादव, देवेंद्र कुमारी, विश्वनाथ सोनी, संतोष सिंह, शंकर प्रताप रजवाड़े, सुदर्शन पैकरा, रवि बैगा, सुनील कुजूर, देव सिंह, भगवत सिंह, रामकुमार यादव, मोहन यादव, संतोष सिंह, राजेश खलखो, विद्या रजवाड़े, परम् सिंह, हरेन कैलास एक्का, बिंदु बेक, संत कुमार, जीवन झरना, रविन्द्र कुमार यादव, विजेंद्र सिंह, रतन पैकरा, नरसिंघ भगत, अनूप प्रकाश, रविन्द्र शुक्ला, अमीर सिंह, प्रयाग सिंह, इंद्रपाल रजवाड़े, धरमेश्वर सिंह, सुग्रीम पंडो, नरेंद्र प्रसाद, समेत भारी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *