Tuesday, October 20, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

युवा हितेश तीन सालों से गरिबों के सुख दुख में कर रहे आर्थिक सहयोग, लोगों ने कहा गरिबों का मसीहा।

kamrun nisha

युवा हितेश तीन सालों से गरिबों के सुख दुख में कर रहे आर्थिक सहयोग, लोगों ने कहा गरिबों का मसीहा

कोरिया बैकुंठपुर।
जिले के बैकुंठपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत सलका के एक युवा की सेवा भावना से जूड़ी कहानी है,
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत सलका के निवासी हितेश प्रताप सिंह जो पंचायत के उपसरपंच है इन्हों ने समाज के बीच मे तीन सालों से अपने सेवा भावना से लोगों को प्रभावित किया है.
हितेश प्रताप उपसरपंच के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं,
जानकारी के मुताबिक हितेश गांव के गरिबों के सुख दुख में अनोखे अंदाज में साथ देते हैं ग्रामीणों ने बताया कि वे लोगों के साथ परिवार की तरह व्यवहार करते व सहयोग करते हैं,
हितेश सिंह लगातार ग्रामवासियों के सुख दुख में आर्थिक सहयोग के रूप में पानी के लिए टैकर,खाने के लिए 50 किलो चावल, चाहे वह गांव में बेटियों का विवाह हो किसी के मृत्यु होने पर भोज का कार्यक्रम हो.

ग्रामीणों ने बताया कि हितेश प्रताप सिंह पिछले तीन सालों से इस तरह से कई गरिब परिवार का सहयोग कर चुके हैं, हितेश उर्फ लक्की का यह कार्य बताता है कि वे एक गरिबों के लिए मसीहा है। इतनी कम उम्र में उनकी यह सेवा भावना देखकर लोग प्रभावित है और जिले भर में उनकी इस सेवा कार्य की सराहना हो रही है,आज के दौर में जहां लोग अपने घर वालों का सहयोग नहीं करते भाई भाई का सहयोग नहीं कर पाता ऐसे समय में एक युवा का समाज हित में किया गया यह कार्य बताता है कि सेवा भावना आदमी के मन में होना चाहिए, कुछ करने की लालसा हो तो आदमी कुछ भी कर सकता है।

सेवा मेरा धर्म -हितेश
इस विषय पर हितेश प्रताप सिंह ने बताया कि वे गरिबों के लिए कुछ करना चाहते है चाहे वह किसी प्रकार का सहयोग की बात हो जो हमारे पास है ईश्वर की देन है ईश्वर की कृपा से दुसरो की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है आगे भी लोगों के लिए ग्रामवासियों के लिए जो सहयोग कर सकता हूं करते रहूंगा।