newछत्तीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर भरोसे के सम्मेलन में प्रियंका गांधी का संबोधन ……
छत्तीसगढ़

जगदलपुर भरोसे के सम्मेलन में प्रियंका गांधी का संबोधन ……
छत्तीसगढ़

जगदलपुर में भरोसे के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा मैं यहां पहली बार आई हूं आप मुझे नहीं जानते हैं। आप इसलिए आए हैं क्योंकि आपका मेरे परिवार पर भरोसा है। आप इसलिए आए हैं क्योंकि नेहरू जी और इंदिरा गांधी जी के दिल में आपको लेकर विशेष सम्मान था। यहां की कहानियों, आपकी संस्कृति, आपके संघर्ष के बारे में मैं सबकुछ जानती हूं। मेरे घर के सदस्यों ने आपकी संस्कृति, संघर्षों और चुनौतियों को जाना।

सार्वजनिक जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज भरोसा होता है। यहां जब मैं आई तो एक बहन ने मेरे लिए सुबह से आइसक्रीम बना कर रखी थी, लेकिन जब मैं वहां पहुंची तो मुझसे कहा कि आपको अभी मंच से बोलना है इसलिए आप ठंडी आइसक्रीम मत खाइए… ये एक बहन का भरोसा है, एक पल में मेरा उनसे रिश्ता बन गया। एक जगह की पहचान तीन चीजों से होती है. संस्कृति का सम्मान, लोगों का मान और सरकार द्वारा जनता का सम्मान।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एक समय यहां लोगों को आने में डर लगता था. आज यही बस्तर एक ब्रांड बन गया है. सरकार की मदद के साथ आपकी आमदनी बढ़ रही है. प्रकृति का सम्मान करने के लिए मेरी दादी इंदिरा गांधी आप आदिवासी भाई बहनों का बहुत सम्मान करती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *