भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132 जन्म जयंती पर शिवपुर चर्चा में हम सभी को शामिल होने का अवसर मिला बाबा साहब अमर रहे अमर रहे पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेशशिवहरे।

kamrun nisha

भारी संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित रहे अंबेडकर जयंती के अवसर पर

अम्बेडकर: जरूरी भी, है


जिला कोरिया बैकुंठपुर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि आज, भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132 जन्म जयंती पर आज शिवपुर चर्चा में हम सभी को शामिल होने का अवसर मिला बाबा साहब अमर रहे अमर रहे देश के राष्ट्रीय नेताओं में सभी ओर से बाबा साहेब की स्वीकृति का ग्राफ अपेक्षाकृत बढ़ता जा रहा है। चुनाव आधारित लोकतान्त्रिक व्यवस्था ने बाबा साहेब को अधिकाधिक प्रासंगिक बनाया है। आज हर दल को अम्बेडकर की जरूरत है।इसलिए कि देश की कुल आबादी के चौथाई हिस्से से अधिक अम्बेडकर के नाम के साथ जुड़े हैं।

बाबा साहेब ने अंग्रेजों से कहा था कि यदि अस्पृश्यता समाप्त किये बिना और स्वराज में हमारा भी राज सुनिश्चित किये बिना स्वराज दिया गया,तो स्वराजवादी दलितों पर और अधिक जुल्म ढायेंगे। इसलिए स्वराज दो,तो ऐसा दो कि जिसमें हम सामाजिक गुलाम न बने रहें। इन चिंताओं के साथ सफर करते हुए अम्बेडकर ने भारत के सविंधान में एक आदर्श सपना समाहित किया।
यह सपना महज एक किताब बनकर क्यों रह गया ? क्या सविंधान पर अमल के लिए नये अम्बेडकर की जरूरत है ? और क्या उनकी सर्वत्र कमी सामाजिक न्याय के वंचितों को,उनके मानवाधिकारों का उजाला नहीं दिला सकती ?? तीस करोड़ दलितों की जिंदगी में अँधेरा क्यों ठहरा है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे के द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर श्रद्धा सुमन फूल अर्पित किया गया एवं उनके जयकारे लगाए गए अंबेडकर जयंती के अवसर पर समस्त क्षेत्र की जनता जनार्दन ने अंबेडकर जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published.