भाजयुमो ने घेरा एस डी एम कार्यालय,बेरोजगारी भत्ता में कांग्रेस का षणयंत्र का बू झलक रही।

kamrun nisha

भाजयुमो ने घेरा एस डी एम कार्यालय,बेरोजगारी भत्ता में कांग्रेस का षणयंत्र का बू झलक रही।

मनेंद्रगढ : अप्रैल, मंगलवार को युवाओं ने प्रदेश पर काबिज कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोशित नजर आए
लगातार हार मोर्चे में फेल भूपेश बघेल सरकार युवा वर्ग को भी निराश किया है,अपनी जन घोषणा पत्र के बदौलत सत्ता हथियाने की मंसूबे सफल करने वाले कांग्रेस ने सत्तासीन होते ही छत्तीसगढ़ के प्रदेशवासियों से मुंह फेर लिया है। जिसका प्रमाण है कि प्रदेश के असफल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आकाओं सहित अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़ प्रदेश के भोली भाली जनताओं मुंह से निवाला निकालकर कर अपने आकाओं को खुश करने के लिए छग राज्य के संसाधनों/राशियों का दुरुपयोग किया है। जिसका नतीजा है कि छग प्रदेशवासियों को उनके अधिकार व हक से मोहताज होना पड़ रहा है। उक्त बयान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश आहवान पर भारतीय जनता पार्टी एम सी बी जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी के कुशल मार्गदर्शन एवम् भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व व भाजयुमो जिला एम सी बी प्रभारी अनमोल झा गरिमामय उपस्थिति में बेरोजगार युवाओं के समर्थन में बेरोजगारी भत्ता में शिथिलीकरण की मांग के आयोजन में निकल कर आया।


भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर पर आज भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी के कुशल मार्गदर्शन व भाजयुमो जिला- मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला अध्यक्ष सुशील सिंह जी के नेतृत्व में मंगलवार को एसडीएम कार्यालय मनेंद्रगढ़ का घेराव किया गया, उक्त घेराव व विरोध प्रदर्शन छत्तीसगढ़ में सत्ता में आने से पूर्व कांग्रेस की सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में 10 लाख युवाओं को रोजगार एवं 2500 रू बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, चूंकि साढ़े 4 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी किसी युवा को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगारी भत्ता देने के नाम से एकमात्र छलावा कर रही है एवं कई नियमों को लागू कर युवाओं को षणयंत्र रच बेरोजगारी भत्ता से वंचित कर रही है।
सभी ठगे गये युवाओं की मांग को लेकर एवं प्रत्येक युवा का आज दिवस तक बकाया बेरोजगारी भत्ता की राशि 130000 रू प्रदेश सरकार भुगतान करें, उक्त विषय को लेकर युवा मोर्चा जिला एमसीबी द्वारा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल केशवानी, पूर्व संसदीय सचिव छग शासन चम्पादेवी पावले, भाजपा जिला महामंत्री विजय राणा, रामलखनसिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, किसान मोर्चा महामंत्री आशीष मजूमदार, एवं एमसीबी जिला के युवा मोर्चा के प्रभारी अनमोल झा, युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी कोमल पटेल,अंकित शर्मा, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अरविंद अग्रवाल, भाजयुमो उपाध्यक्ष आनंद ताम्रकार, एवं अलिक सिंह, जिला महामंत्री द्वय धीरजकुमार मौर्य, हिमांशु श्रीवास्तव, जितेंद्र राजपूत, रितेश पांडे, निखिल साहू, कन्हैया लाल कनौजिया, भानु प्रताप गंगवाल, आर्यन सिंह, मनीष खटीक, गणेश सिंह, मंटू यादव, रामबाबू सिंह, निखिल यादव, सूरज, अयंगर, अनीश सिंह, रवि सिंह, संस्कार सिंह, विजेंद्र मिश्रा, मयंक,भरत दुबे, मंडल अध्यक्ष दिलीप सेन, आदित्य अग्रवाल, रामगोपाल, नानू मूर्तियां, रामप्रताप, राहुल जयसवाल, सहित जिला व मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं एवं सभी मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.