पूर्ण पारदर्शिता के साथ हुयी पदस्थापना
kamrun nisha
पूर्ण पारदर्शिता के साथ हुयी पदस्थापना
शिक्षक से प्रधान पाठक व सहायक सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरे प्रदेश मे जारी है किन्तु प्रथम पदस्थापना मे सरगुजा संभाग अव्वल रहा इसका श्रेय सयुंक्त संचालक हेमंत उपाध्याय को जाता है जिन्होंने पूरे पारदर्शी पदस्थापना मे सरगुजा संभाग को प्रथम स्थान पर लाकर सैकड़ो शिक्षकों को बड़ी राहत दी है प्रदेश. संयुक्त शिक्षक संघ,कर्मचारी फेडरेशन,शिक्षक फेडरेशन जिला सरगुजा,कोरिया,सुरजपुर,बलरामपुर,व जशपुर के जिलाध्यक्ष स्नेहलता पाठक,सचिन त्रिपाठी,संतोष पाण्डेय,राम प्रकाश जायसवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष माया सिंह ने पदोन्नत शिक्षकों के साथ संभागीय संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय से मिलकर इस पदोन्नति पदस्थापना हेतु आभार जताते हुए पुष्पाहार् से स्वागत किया इस. पदोन्नति पदस्थापना से सभी शिक्षकों मे हर्ष है शिक्षकों का कहना है कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरे पारदर्शिता के साथ हुयी किसी के साथ अन्याय नही हुआ संघ के जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने बताया कि टी संवर्ग मे शिक्षक पद से 769 प्रधानपाठक पद पर तथा 236 गणित,187 अंग्रेजी,781 विज्ञान,523 हिंदी,व दो उर्दू के उच्च श्रेणी शिक्षक पद पर कुल 2498 सहायक शिक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी किये गये है एव ई संवर्ग मे 27 प्रधानपाठक,72 गणित,54 अंग्रेजी, 50 विज्ञान, 24 हिंदी तथा एक उर्दू शिक्षक के पद पर कुल 228 सहायक शिक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी हुए है
संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय के बेहतर कार्यो के लिए माल्यार्पण पुष्पगुच्छ से आभार व्यक्त करने पहुचे शिक्षकों मे राजकुमार सिंह,विक्रम सिंह तोमर,अजीत सिंह,जितेंद्र तिवारी,संजय मिश्रा,जय गुप्ता,प्रदीप,सुरज पैकरा,आलोक मिश्रा सहित भारी संख्या मे शिक्षक गण उपस्थित थे।

