मोहम्मद सफीक गरियाबंद के द्वारा मुस्लिम भाइयों से अपील की गई है की अपने अपने घराे में रहकर रोज मे नमाज तरावीह इबादत करें

अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग संगठन प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस नेता मोहम्मद सफीक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश के मुस्लिम भाईयों से अपील की है किआने वाले कल 25 अप्रैल से माहे रमजान का पवित्र महीना प्रारंभ होने वाला है जिसमे मुस्लिम भाईयों मे उत्सुकता रहता है कि इस पवित्र इबादत की एक माह मे पांचों वक्त व तरावीह की नमाज मस्जिद मे सभी भाईयों के साथ मिल जुलकर अता करते थे और मस्जिद मे ज्यादा से ज्यादा वक्त रहकर इबादत करते थे।
अपील मोहम्मद सफीक के द्वारा किया गया है
आज देश प्रदेश की हालत कोरोना वायरस से खराब है जिसे देखते हुए प्रदेश के मुस्लिम भाईयों से अपील कि इस पवित्र एक माह रमजान को घर मे रहकर पांचों वक्त व तरावीह की नमाज ,30दिन का रोजा और इबादत शाने शौकत से आता करे और अल्लाह रसूल से देश प्रदेश के लिए इस महामारी से निजात के लिए दुआ करे,एवं गरियाबंद जिला वासियों से भी निवेदन है कि घर मे रह कर लाकडाऊन का पालन करे और प्रदेश सरकार व प्रशासन का सहयोग करे ,आज देश मे सबसे अच्छी स्थिति छत्तीसगढ़ प्रदेश की है जिसमे ग्रामीणों का पूर्ण सहयोग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.