प्लास्टिक प्रदूषण जनजीवन के लिए एक गंभीर संकट – कर्नल अमिताम श्रीवास्तव

kamrun nisha.

प्लास्टिक प्रदूषण जनजीवन के लिए एक गंभीर संकट – कर्नल अमिताम

श्रीवास्तव

बैकुंठपुर/ प्लास्टिक प्रदूषण आज के समय में एक विकराल रूप धारण कर चुका है और दिन प्रतिदिन यह बढ़ता जा रहा है। यह हमारे सुंदर ग्रह पर भी कई प्रकार के नकारात्मक प्रभाव डालता है जिससे आम जनजीवन के लिए यह एक गंभीर संकट बन गया है।

यह एक वैश्विक चिंता का विषय है। मेरी लाईफ मिशन के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 7 छ0ग0 बटालियन एन०सी०सी० बिलासपुर के कमान अधिकारी कर्नल अभिताभ श्रीवास्तव ने कैडेट्स को ऑनलाईन संबोधित किया। विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के दौरान शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर के एन०सी०सी० टूप के कैडेट्स ने सर्वप्रथम बोट क्लब झुमका में प्लास्टिक कचरों की साफ-सफाई की। पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु विषय पर विद्यालय में कैडेट्स के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसी कड़ी में पर्यावरण को स्वच्छ रखने एवं प्लास्टिक बैग्स, थैली आदि का कम से कम प्रयोग करने हेतु विद्यालय की प्राचार्य श्री कृपा कल्याणी टोप्पो द्वारा एन०सी०सी० कैडेट्स को शपथ दिलाई गई। -.

विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून के अवसर पर एन०सी०सी० अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एन०सी०सी० कैडेट्स ने पैलेस तालाब, जेल तालाब, सब्जी मण्डी एवं फिश मार्केट बैकुण्ठपुर के आस पास फैले प्लास्टिक थैलों, बोरियों एवं अन्य कचरों की साफ-सफाई करते हुए पर्यावरण स्वच्छ करने में अपनी महती भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में कैडेट कृष्णा लाल, महेश कुमार राजवाड़े, मयंक राजवाडे, साहिल कुमार पण्डो, रमेश सिंह, मो0 राफे, अमन राजवाडे, शिव काशी, मनीष, ललित कुमार श्रवण कुमार, संदीप कुमार, मनीष कुमार, युवराज सारथी, हेमंत कुमार, पुनीत कुमार, नागेश्वर आदि कैडेट उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर पालिका बैकुण्ठपुर के कर्मचारी अब्दुल कलाम भूरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.