क्या राज्य सरकार का आदेश महज कागज का टुकड़ा या कोरिया जिला के अधिकारी उड़ा रहे आदेशों की खिल्ली.

kamrun nisha.

क्या राज्य सरकार का आदेश महज कागज का टुकड़ा या कोरिया जिला के अधिकारी उड़ा रहे आदेशों की खिल्ली

जी हां ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कोरिया जिले में खुलेआम राज्य सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ रही है जहां एक और संलग्नीकरण पर पूर्णता रोक है तो वहीं दूसरी ओर कोरिया जिले में संलग्नीकरण का खेल जारी है आपको बता दें कि ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में जहां एसडीओ की पदस्थापना होने के बाद भी बलरामपुर से एसडीओ को संलग्नीकरण किया गया है तो वही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोरिया में एसडीओ की मूल पद स्थापना बैकुंठपुर में है और उस एसडीओ को दूसरे जिले एमसीबी के जनकपुर में कार्य कराया जा रहा तो वही सहायक ग्रेड 2 की मूल पदस्थापना दूसरे जिले में होने के बाद भी कोरिया जिले में कार्य कराया जा रहा है और इसके पीछे कर्मचारियों की कमी का होना बताया जा रहा है तो ऐसे में शासन द्वारा जारी आदेश का क्या ,क्या सिर्फ ऐसे आदेश महज दिखावे के लिए होते हैं या उच्च अधिकारी को इसका परिपालन करना होता है ऐसी स्थिति में अब देखना यह होगा की शासन द्वारा क्या कार्रवाई ऐसे अधिकारियों पर की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.