बेरोजगार युवाओं के प्रतिभा निखारने में बेरोजगारी भत्ता बना सहायक.
kamrun nisha
बेरोजगार युवाओं के प्रतिभा निखारने में बेरोजगारी भत्ता बना सहायक
बेरोज़गारी भत्ता से मीनू को मिला संबल, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी पुस्तकें और अन्य सामग्री खरीदने मिल रही मदद
मनेंद्रगढ़ 16 जून 2023/ रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से शुरू की गई बेरोजगारी भत्ता योजना एक सुखद सहारा बनी है। प्रदेश के ऐसे युवा जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी सहित अन्य खर्चे उठाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है, इस योजना के तहत मिली राशि से वे अपनी जरूरतें पूरी कर पा रहे हैं। यह योजना अनेक युवाओं के भविष्य को एक नया आयाम देने में सहायक बन गया है।
मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत चैनपुर में रहने वाली सुश्री मीनू चौरसिया भी एक शिक्षित बेरोजगार युवती हैं। जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी होटल व्यवसाय में काम करते हैं और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पहले उन्हें पुस्तक, स्टेशनरी और परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक जरूरतों के लिए पैसों की बहुत दिक्कत होती थी। परंतु बेरोजगारी भत्ता मिलने से उन्हें पुस्तक, कॉपी, पेन, प्रतियोगी पुस्तकें व परीक्षा फॉर्म भरने में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने यूट्यूब में पढ़ाई करने के लिये नेट रिचार्ज भी कराया है। सुश्री चौरसिया ने बताया कि उन्हें अब आर्थिक रूप से परिजनों पर आश्रित नहीं रहना पड़ रहा है। उन्होंने अभी श्रम विभाग में नियुक्ति के लिए आवेदन किया है। योजनांतर्गत सहायता राशि प्रदान करने के लिये उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 31 मई को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगारी भत्ता योजना योजना के तहत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कुल 922 शिक्षित युवाओं को बेरोजगारी की प्रथम एवं द्वितीय किश्त के रूप में 23 लाख 5 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया है। यह राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफ़र किया गया।
–00—
समाचार
रेडक्रॉस सोसाइटी का बैठक सोमवार को
मनेंद्रगढ़, 16-06-2023 / कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी में ज़िला शाखा प्रबंधक समिति के गठन के संबंध में जिलास्तरीय बैठक 19 जून सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। बैठक में सभी ज़िलाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
–00—
समाचार
श्रम विभाग द्वारा पंजीयन शिविर का आयोजन 19 जून से
नगरीय निकाय और जनपद पंचायतों में नियत तिथि में बनाये जाएँगे श्रम कार्ड
मनेंद्रगढ़,16-06-2023 / कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में श्रम कार्ड के पंजीयन और नवीनीकरण हेतु ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में 19 और 20 जून को शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह नगर निगम चिरमिरी में 23 और 24 जून, जनपद पंचायत खड़गवां में 26 और 27 जून, जनपद पंचायत भरतपुर में 28 और 29 जून, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ में 3 जुलाई, नगर पंचायत खोंगापानी में 4 जुलाई, नगर पंचायत झगराखंड में 5 जुलाई और नगर पंचायत लेदरी में 6 जुलाई को शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर दुग्गा ने आमजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर स्थल में आकर श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उठायें।
–00–

समाचार
विश्व योग दिवस की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न
मनेंद्रगढ़, 16-06-2023/ कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में विश्व योग दिवस 21 जून को जिलास्तरीय कार्यक्रम के आयोजन को लेकर ज़िलाधिकारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।
सभी विभागों के समन्वय से विश्व योग दिवस स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूल मनेंद्रगढ़ के खेल परिसर में प्रातः 6:30 बजे से 8 बजे तक मनाया जायेगा। कार्यक्रम में सभी धार्मिक संस्थाओं, सांस्कृतिक संगठनों, युवा मितान क्लब, खेल संघों, लोक कलाकारों, पत्रकारों तथा अन्य सभी प्रबुद्ध जनों को योगाभ्यास के लिए आमंत्रित किया गया है।

