हरेली के पावन अवसर पर छग ओलंपिक खेलों का आगाज विधायक अंबिका सिंहदेव ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हरेली त्योहार की दी शुभकामनाएं

हरेली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज
बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर हरेली तिहार की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
छत्तीसगढिया ओलंपिक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिये तथा जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करें- अंबिका सिंहदेव

कोरिया /स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल खरवत में अभूतपूर्व उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार हरेली तिहार तथा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैकुंठपुर की विधायक अंबिका सिंहदेव एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने छत्तीसगढ़ी महतारी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रजवलित तथा खेती किसानी से जुडे़ पारंपरिक औजारों की विधिवत पूजा अर्चना कर जनप्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण किया।


बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव ने सभी को हरेली की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ के किसानों की पारंपरिक त्यौहार है, इस दिन किसान खेती-किसानी में काम आने वाले पारंपरिक औजार तथा गाय की पूजा करते हैै। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल को बढावा देने के लिए छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक की शुरूआत की है।

सिंहदेव ने सभी को इन खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने तथा जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांति तिवारी ने भी उपस्थित लोगो को हरेली त्यौाहार की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।


कोरिया जिला के विधायक, कलेक्टर सहित समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने रस्सा कस्सी, नारियल फेंक और गेड़ी दौड़ में भाग लेकर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का लुप्त उठाया।

वन मंडलाधिकारी प्रभाकर खलखो के द्वारा किया गया पौधारोपण और वन मंडल के एसडीओ अखिलेश मिश्रा एवं समस्त कर्मचारी रहे उपस्थित


कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत डॉ.आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, शिवपुर चरचा नगर पालिका अधयक्ष लालमुनी यादव, अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह क्षेत्र के गणमान्य नागरिक नजिर अजहर, सांसद प्रतिनिधि प्रदिप गुप्ता, अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, खरवत के सरपंच सहित स्कूली छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण जन के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.