कोरिया जिले का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बना कर्मचारी का आरामगाह
kamrun nisha.

कोरिया जिले का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बना कर्मचारी का आरामगाह
पूर्व में भी कार्यालय में कार्यालीन समय पर सोता नजर आया है उक्त कर्मचारी
क्या कार्यालय उक्त कर्मचारी के लिऐ आरामगाह का अड्डा बन चुका है?
कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का ईई कार्यालय को लगता है सुर्खियो में बने रहने और शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाने में शायद आनंद मिलता है? तभी तो हमेशा किसी न किसी वाक्ये को लेकर चर्चा में बना रहता है अभी कार्यालय में कर्मचारियों के कमरे में एसी लगाने, कर्मचारियों का दूसरे जिले और दूसरे जिले के कर्मचारी का कोरिया जिले में काम करने जैसे मामले जस के तश बने हुऐ है अब इन्ही के साथ एक मामला फिर से सुर्खियो में है और यह मामला है कार्यालय का कर्मचारी के लिऐ आरामगाह बनने का तभी तो महाशय का जब मन किया कार्यालय में सो गए और कार्यालय में उक्त कर्मचारी को ऐसा करने से रोकने वाला कोई नजर नहीं आता इससे पहले भी विभाग में मानचित्रकार के पद पर पदस्थ यही कर्मचारी इसी कार्यालय के कमरे में सोता नजर आया था किन्तु उच्च आधिकारी और कर्मचारियों से मिल रही शह का नतीजा कहे या उदासीनता की उक्त कर्मचारी के रवैये में कोई परिवर्तन नहीं आया और एक बार फिर वह कर्मचारी कार्यालय के कमरे में हरेली जैसे त्यौहार के दिन आराम से सोता नजर आया छुट्टी का दिन होने के बाद भी कार्यालय में कर्मचारियों का आना बताने के लिऐ काफी है की कर्मचारी कार्यालीन दिवसों में कितनी संजिदगी से कार्य करते है बहरहाल देखना यह है की उक्त कर्मचारी पर कार्यवाही होती भी है या नही?।

